फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft Corp said: 3 million people acquired digital skills in India during covid 19

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने कहा: कोविड-19 के दौरान भारत में 30 लाख लोगों ने डिजिटल कौशल किया हासिल 

Wed, 31 Mar 2021 01:59 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 01:59 AM IST
सार

  • 249 देशों और क्षेत्रों के तीन करोड़ लोगों को डिजिटल कौशल हासिल करने में मदद की।
  • यह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी द्वारा जून में घोषित 2.5 करोड़ के लक्ष्य से अधिक है।

विज्ञापन
Microsoft Corp said: 3 million people acquired digital skills in India during covid 19
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उसने 249 देशों और क्षेत्रों के तीन करोड़ लोगों को डिजिटल कौशल हासिल करने में मदद की। इनमें 30 लाख लोग अकेले भारत से हैं।

विज्ञापन


यह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी द्वारा जून में घोषित 2.5 करोड़ के लक्ष्य से अधिक है। माइक्रोसॉफ्ट ने बयान में कहा कि कंपनी वैश्विक स्तर पर 2,50,000 कंपनियों को 2021 में कौशल आधारित नियुक्ति में मदद की प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि महामारी के दौरान बेरोजगार हुए कारखाना श्रमिकों, खुदरा क्षेत्र के सहायकों और ट्रक ड्राइवरों सहित लाखों लोग गिटहब, लिंक्डइन और माइक्रोसॉफ्ट के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट एशिया के अध्यक्ष अहमद मजहरी ने कहा, महामारी के बाद की दुनिया में कौशल नयी मुद्रा होगी। पिछले साल के दौरान हमने देखा है कि महामारी से दुनियाभर के लोग प्रभावित हुए। हमारा मानना है कि महामारी के बाद मजबूत होकर उबरने के लिए पुन:कौशल जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed