फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mexico underground affair married man builds secret tunnel to lover house but tragically caught by husband

प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी ने बनाई सुरंग, पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो हुआ खुलासा

Thu, 31 Dec 2020 03:39 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
mexico underground affair married man builds secret tunnel to lover house but tragically caught by husband
प्रेमी ने प्रेमिका के घर तक बनाई गुप्त सुरंग - फोटो : Facebook

कहते हैं प्यार के लिए इंसान हर बंधन को तोड़ देता है। आपने प्यार के कई किस्से तो जरूर सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने वाले हैं जिसे जानने के बाद आप अपने दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। दरअसल, एक शख्स ने अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला से रिश्ता रखने के लिए एक गुप्त सुरंग बना दी। इसके जरिए वह महिला के पति के जाने के बाद उससे मिलने के लिए जाया करता था। हालांकि इस राज से उस समय पर्दा उठा जब महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


मैक्सिको की है घटना
यह घटना मैक्सिको की है। यहां एक शख्स ने सुरंग का निर्माण किया था। डेली मेल की खबर के अनुसार, अल्बर्टो नाम का शख्स एक लंबा गुप्त रास्ता खोदने में कामयाब रहा जो उसके पड़ोस में रहने वाली महिला के घर तक पहुंचता था। इस सुरंग के जरिए वह अपनी प्रेमिका से मिला करता था। महिला के पति के नौकरी पर जाने के बाद वह उससे मिलने के लिए जाता था। एक दिन महिला के पति ने दोनों को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया जब दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे।
विज्ञापन


आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी
एक दिन महिला का पति जॉर्ज काम से जल्दी घर लौट आया और उसे घर में घुसते ही पत्नी पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। जॉर्ज ने देखा कि पत्नी का प्रेमी अल्बर्टो सोफे के पीछे छिपा है और फिर वहां से गायब हो गया। जब उसने गौर से देखा तो सोफे के नीचे एक गड्ढा था, जहां सुरंग बनी हुई थी। यह सुरंग पड़ोसी के घर तक पहुंचती थी। अब सुरंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed