{"_id":"651a518158f1e6521f0b6c07","slug":"mexico-church-roof-collapse-several-dead-and-injured-in-tamaulipas-news-and-updates-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico: तमाउलिपास में चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान गिरी छत, 10 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग जुटे थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mexico: तमाउलिपास में चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान गिरी छत, 10 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग जुटे थे
Mon, 02 Oct 2023 10:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू मैक्सिको
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:43 AM IST
सार
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राहत-बचाव कार्य जारी हैं। पुलिस और दमकल की टीमों ने 49 लोगों को मलबे से निकाल लिया है। इन्हें पास के ही अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
मैक्सिको में चर्च की छत गिरने से कई की मौत।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैक्सिको के तमउलिपास राज्य में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान अचानक ही लोगों पर छत गिर गई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है, और करीब 50 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग चर्च के अंदर ही मौजूद थे।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राहत-बचाव कार्य जारी हैं। पुलिस और दमकल की टीमों ने 49 लोगों को मलबे से निकाल लिया है। इन्हें पास के ही अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, अभी कई और के मलबे में ही दबे होने की आशंका है। उनकी खोज जारी है। बताया गया है कि मलबे में फंसे में लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी देर रात तक मलबे में पीड़ितों और जीवित बचे लोगों की तलाश करते रहे। करीब 30 श्रद्धालुओं के मलबे में फंसे होने की आशंका है। एजेंसी