फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican police arrested demon doll chucky in Coahuila state

मैक्सिको में अजब मामला: पुलिस ने 'शैतानी गुड्डे' को गिरफ्तार किया! हाथों में चाकू लेकर लोगों को डराने का आरोप

Mon, 25 Sep 2023 12:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 25 Sep 2023 12:04 PM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार पुलिस ने गुड़िया को गिरफ्तार करने के साथ उसके मालिक को भी पकड़ लिया है। इस गुड़िया को शैतानी गुड़िया के नाम से जाता है। लोगों को डराने के लिए इसके हाथ में एक असली चाकू दे दी जाती है।

विज्ञापन
Mexican police arrested demon doll chucky in Coahuila state
Chucky - फोटो : Social Media

विस्तार

मैक्सिको में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक गुड्डे को गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह कोई ऐसा वैसा गुड्डा नहीं है, बल्कि यह एक डरावना गुड्डा है, जिसका नाम चकी है। दरअसल, गुड्डे का मलिक चकी का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करता था। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया के अनुसार पुलिस ने गुड्डे को गिरफ्तार करने के साथ उसके मालिक को भी पकड़ लिया है। इस गुड्डे को शैतानी गुड्डे के नाम से जाना जाता है। लोगों को डराने के लिए इसके हाथ में एक असली चाकू दे दी जाती है। चकी और उसके मालिक के ऊपर 11 सितंबर को उत्तरी मैक्सिको के कोहुइला राज्य के शहर मोनक्लोवा में लोगों को डराने का आरोप लगा है। गुड्डे का मालिक इससे पहले भी लोगों को डराने और उनसे पैसे लेने के लिए गुड्डे का इस्तेमाल करता आया है। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कार्लोस के तौर पर हुई है, जो शहर के मेन स्क्वायर पर नशे की हालत में था और लोगों को डराने के लिए उसने अपने चेहरे पर गुड्डे को रखा हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि यह एक अपराध है, और इसी वजह से आरोपी और उसके गुड्डे को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed