फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican drug mafia oaquin ‘El Chapo’ Guzman wife Emma Coronel Aispuro released from a US prison

US: तीन साल जेल में बंद रहने के बाद रिहा होगी इस खूंखार ड्रग माफिया की पत्नी, इस मामले में काटी सजा

Wed, 13 Sep 2023 08:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Sep 2023 08:55 AM IST
सार

कुख्यात ड्रग माफिया जोआक्विन अल चापो गजमैन की पत्नी को अमेरिकी जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें साल 2021 में नशीली पदार्थों के वितरण मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन
Mexican drug mafia oaquin ‘El Chapo’ Guzman wife Emma Coronel Aispuro released from a US prison
Emma Coronel Aispuro - फोटो : Social Media

विस्तार

कुख्यात मैक्सिको के ड्रग माफिया जोआक्विन अल चापो गजमैन की पत्नी को अमेरिकी जेल से रिहा कर दिया गया है। पूर्व ब्यूटी क्वीन और अमेरिकी-मैक्सिको नागरिक एम्मा कोरोनेल ऐस्पुरो को साल 2021 में हेरोइन, कोकेन, मरिजुआना और मेथामफेटामीन वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूएस ब्यूरो ऑफ प्रिजन रिकॉर्ड के अनुसार एम्मा को रेसिडेंशियल रीएंट्री मैनेजमेंट में रखा गया है। 
विज्ञापन


एम्मा को 30 मई को टेक्सास के एफएमसी कार्सवेल से स्थानांतरित कर यहां लाया गया था। साल 2021 में उन्हें कई आरोपों के तहत आरोपी ठहराया गया था, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी तस्कर से नशीली पदार्थों की लेनदेन के आरोप भी शामिल थे। अभियोजकों ने चार साल की सजा की मांग की थी, लेकिन जिला कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाते हुए कहा कि एम्मा की भूमिका केवल इतनी है कि वह एक विशाल संगठन का एक छोटा सा हिस्सा है। 
विज्ञापन


एम्मा के वकील ने बताया, एम्मा जब नाबालिग थी, तब से यह सब शुरू हुआ था, उसकी शादी उससे तीन दशक बड़े व्यक्ति से करा दी गई थी। अल चापो और एम्मा की दो जुड़वा बेटियां हैं। एम्मा ने जज से अनुरोध किया कि उसे ऐसी सजा दी जाए जिससे वो अपनी नौ साल की बेटी को बड़े होते हुए देख सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 फरवरी में हत्या और नशीली दवाओं के आरोप में अल चापो अमेरिका में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसे मादक पदार्थों की तस्करी ऑपरेशन सिनालोआ कार्टेल चलाने का दोषी पाया गया था। सिनालोआ कार्टेल को दुनिया के सबसे बड़े ड्रग तस्करी संगठनों में से एक के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed