फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meteorological Department issued a red alert regarding storm In southern England

ब्रिटेन: मौसम विभाग ने तूफान को लेकर जारी किया अलर्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील

Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
सार

ब्रिटेन के मौसम विभाग ने इयुनाइस तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के कारण यहां पर तेज हवाएं 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। जिसके कारण हालात काफी खराब हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Meteorological Department issued a red alert regarding storm In southern England
ब्रिटेन में तूफान का अलर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिणी इंगलैंड में इयुनाइस तूफान के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को अपने घरों में रहने को कहा गया है। जो लोग किन्हीं कारणों से घर से बाहर हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के कारण यहां पर तेज हवाएं 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। जिसके कारण हालात काफी खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,  इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिमी इलाके में सुबह सात बजे से दोपहर और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड और लंदन में 10 बजे सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक यह तूफान रहेगा। मौसम विभाग के प्रमुख पाल गुंडरसन ने बताया कि इस तूफान को लेकर सरकार सतर्क है।  सरकार ने कोबरा आपात समिति की बैठक में इस तूफान से बचाव की तैयारियों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


इस तूफान के कारण कई उड़ाने भी रद्द कर दी गई हैं। नीदरलैंड में लगभग 170 उड़ाने रद्द की गई हैं। डच एयरलाइन केएलएम ने इयुनाइस तूफान के कारण शुक्रवार की 167 उड़ाने रद्द कर दी हैं। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि तूफानी मौसम के कारण शिफोल एयरपोर्ट से उड़ाने बादित होने की संभावना है। जिसके कारण इन उड़ानों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड के मौसम विभाग ने गुरुवार को ही इयुनाइस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा थी कि तूफान के शुक्रवार को देश में दस्तक देने की आशंका है। साथ ही बताया गया था कि इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में करीब 139 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed