{"_id":"6733489e7c79fbd0a00a2621","slug":"melania-trump-white-house-meeting-jill-biden-invite-updates-us-presidential-power-transfer-news-in-hindi-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Melania Trump: बाइडन की पत्नी के निमंत्रण पर मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस नहीं जाएंगी! जानिए पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Melania Trump: बाइडन की पत्नी के निमंत्रण पर मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस नहीं जाएंगी! जानिए पूरा मामला
Tue, 12 Nov 2024 05:53 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:53 PM IST
सार
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में शामिल नहीं होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेलानिया का जिल बाइडन के साथ बैठक में शामिल होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
जिल बाइडन और मेलानिया ट्रंप (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल खत्म होने में लगभग 68 दिन बाकी हैं। सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया 20 जनवरी को निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शपथ के साथ पूरी हो जाएगी। इससे पहले व्हाइट हाउस में बैठक आयोजित होनी है। इसमें बाइडन की पत्नी जिल बाइडन भी मौजूद रहेंगी। हालांकि, सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी और निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी इस पारंपरिक व्हाइट हाउस मीटिंग में शामिल नहीं होंगी। बता दें कि ट्रंप का 2020 में चुनाव हारना अमेरिकी सियासत की अहम घटना रही थी। ये चुनाव डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडन की जीत सत्ता हस्तांतरण के पहले कैपिटल हिल हिंसा के कारण अधिक चर्चित रहा था।
जिल बाइडन ने भी पिछले हफ्ते मेलानिया ट्रंप को आमंत्रित किया
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की पहल के तहत बाइडन ने ट्रंप को ओवल ऑफिस में आमंत्रित किया था। इसी कड़ी में परंपरा का निर्वाह करते हुए जिल बाइडन ने भी पिछले हफ्ते मेलानिया ट्रंप को आमंत्रित किया था। इसे अमेरिका में शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक माना जाता है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ट्रंप और बाइडन की मुलाकात बुधवार को होने वाली है।
बराक ओबामा की विदाई के समय मिशेल ने की थी मेलानिया की मेजबानी
मौजूदा प्रथम महिला व्हाइट हाउस में भावी राष्ट्रपति की पत्नी की मेजबानी करती हैं। ये परंपरा 2016 में भी निभाई गई थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में तत्कालीन प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस के येलो ओवल रूम में चाय के लिए मेलानिया ट्रंप की मेजबानी की थी। मिशेल मेलानिया को निजी निवास के दौरे पर भी ले गई थीं। 2020 में यह परंपरागत मेजबानी नहीं हुई थी। इस साल का राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कैपिटल हिल हिंसा के कारण काले अध्याय के तौर पर याद किया जाता है।
विज्ञापन
इस साल के चुनाव में ट्रंप और कमला हैरिस को कितने वोट मिले हैं
गौरतलब है कि रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में 50.3 फीसदी वोट के साथ कुल 312 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी और भारतवंशी डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस को केवल 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट (48.1 फीसदी वोट) मिले हैं। वोटों की संख्या के मामले में देखें तो ट्रंप को कुल 7.51 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। कमला हैरिस को 7.18 करोड़ से अधिक वोट मिले हैं।
132 साल के बाद पहली घटना, चार साल बाद ट्रंप का जीतना इसलिए ऐतिहासिक है
बता दें कि ट्रंप का चुनाव जीतना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 132 साल के बाद पहली बार कोई ऐसा प्रत्याशी चुनाव जीता है जो पूर्व राष्ट्रपति है, लेकिन वो दूसरे प्रयास में नाकाम रहा। ट्रंप अपने तीसरे प्रयास में चुनाव जीतने में सफल रहे। ये घटना 1892 के बाद पहली बार हुई है जब पिछला चुनाव हारने वाले पूर्व राष्ट्रपति ने चुनाव जीता हो। व्हाइट हाउस में ट्रंप की वापसी अमेरिका के इतिहास में केवल दूसरी घटना है जब कोई पूर्व राष्ट्रपति एक कार्यकाल के गैप के बाद राष्ट्रपति का पदभार संभालेगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड 1884 और 1892 में राष्ट्रपति बने थे। ट्रंप का पहला कार्यकाल 2016-2020 का रहा था।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन