{"_id":"5d5935c38ebc3e89e748f1b5","slug":"meeting-of-top-military-leaders-of-china-and-north-korea-in-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और उत्तर कोरिया के शीर्ष सैन्य नेताओं ने बीजिंग में की बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन और उत्तर कोरिया के शीर्ष सैन्य नेताओं ने बीजिंग में की बैठक
Sun, 18 Aug 2019 04:55 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 18 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया और चीन के शीर्ष सैन्य नेताओं ने शनिवार को यहां एक बैठक के दौरान अपने सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता फिर से जाहिर की है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन द्वारा एक नए हथियार के एक और परीक्षण के निरीक्षण के दौरान बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इसे वाशिंगटन और सोल पर परमाणु वार्ता और संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर दबाव बनाने के एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ का कहना है कि केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष झांग यूक्सिया ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल पॉलिटिकल ब्यूरो के निदेशक किम सु किल से मुलाकात की।
विज्ञापन
झांग ने कहा कि चीन की सेना ‘संचार और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा दिया जा सके।’
विज्ञापन