{"_id":"68783975ddbe1d22430c0853","slug":"maurene-comey-us-justice-dept-fires-epstein-case-prosecutor-ex-fbi-director-james-comey-daughter-hindi-updates-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maurene Comey Sacked: US न्याय विभाग ने Ex-FBI निदेशक की बेटी को बर्खास्त किया; एपस्टीन फाइल से जुड़ा है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Maurene Comey Sacked: US न्याय विभाग ने Ex-FBI निदेशक की बेटी को बर्खास्त किया; एपस्टीन फाइल से जुड़ा है मामला
Thu, 17 Jul 2025 05:14 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:14 AM IST
सार
अमेरिकी न्याय विभाग ने पूर्व एफबीआई निदेशक की बेटी को बर्खास्त किया। यह मामला एपस्टीन फाइल से जुड़ा है। बता दें कि इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी उछल रहा है। देश के अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने बीते दिनों एपस्टीन फाइल और ट्रंप का जिक्र एक साथ कर दिया था, जिसकी काफी चर्चा हुई। जानिए क्या है ये हाईप्रोफाइल मामला
विज्ञापन
US Flag
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी- (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी की बेटी और अनुभवी संघीय अभियोजक मरीन कोमी को न्याय विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। मरीन कोमी न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में कार्यरत थीं। इसे देश के न्याय विभाग के सबसे प्रतिष्ठित दफ्तरों में एक माना जाता है। उन्होंने जेफरी एपस्टीन और हाल ही में सीन 'डिडी' कॉम्ब्स के खिलाफ मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
गोपनीयता की शर्त पर कुछ लोगों ने दी जानकारी
समाचार एजेंसी- एपी के हवाले से आई पीटीआई न्यूज के मुताबिक तीन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मरीन कोमी की बर्खास्तगी के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला विभाग के आंतरिक बदलावों से जुड़ा है। हालांकि, इन लोगों ने यह भी कहा कि इससे जुड़े संवेदनशील राजनीतिक संदर्भों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कौन हैं कोमी? आठ साल पहले ट्रंप ने पिता को किया था बर्खास्त
मरीन कोमी का संबंध पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी से है, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में बर्खास्त कर दिया था। जेम्स कोमी और ट्रंप के बीच लंबे समय से टकराव की स्थिति रही है। जब कोमी ने रूस और ट्रंप के चुनावी अभियान के बीच संबंधों की जांच का नेतृत्व किया था, दोनों के रिश्ते की उस समय की तल्खी किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US vs Russia: रूस पर ट्रंप ने लगाया टैरिफ तो भारत पर क्या और कितना होगा असर, कौन से क्षेत्रों पर पड़ेगी मार?
बर्खास्तगी को कुछ लोग राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं
हाल ही में न्याय विभाग ने जेम्स कोमी की जांच को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार किया है, हालांकि उस जांच का आधार अभी स्पष्ट नहीं है। इस सब के बीच मरीन कोमी की बर्खास्तगी को कुछ लोग राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने पहले भी उन न्याय विभाग के वकीलों को निशाना बनाया है जिन्होंने ट्रंप की नीतियों या सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही की है। इन सबके बीच मरीन कोमी ने बर्खास्तगी पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।