फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maulana Fazlur rahman threaten that he will enter in pm house of Imran Khan

मौलाना ने दी पीएम हाउस में घुसने की धमकी, डरे इमरान ने गृह मंत्रालय को दिए ये निर्देश

Sun, 03 Nov 2019 02:12 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाल, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाल, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 03 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Maulana Fazlur rahman threaten that he will enter in pm house of Imran Khan
imran khan and maulana fazlur rehman - फोटो : social media

पाकिस्तान में विपक्ष के नेता फजलुर रहमान द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान को दी गई 48 घंटों की मोहलत आज खत्म होने जा रही है। इमरान खान प्रदर्शनकारियों से इस तरह भय में है कि उन्होंने देश के गृह मंत्रालय को आदेश जारी कर प्रदर्शनकारियों से किसी भी तरह से निपटने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के डॉन न्यूज की एक खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि अगर प्रदर्शनकारी संवेदनशील रेड जोन की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी दी है कि अधिकारियों ने पहले ही प्रदर्शनकारियों को निर्धारित एच-9 स्थल पर सीमित रखने और उन्हें किसी अन्य स्थान पर जाने की अनुमति नहीं देने की योजना तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के खिलाफ चल रहे आजादी मार्च को नेतृत्व जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान द्वारा किया जा रहा है। मौलाना ने इमरान खान को घेरने के लिए नई रणनीति बनाई है। मौलाना ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ आजादी मार्च की लहर को बरकरार रखने के लिए अगले दो दिनों में कठोर फैसले लेने का संकेत दिए हैं। 

मौलाना ने धमकी दी है कि वह इमरान खान के आवास में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। मौलाना ने शनिवार रात इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारा इतिहास आंदोलनों से भरा हुआ है...हमें कल या परसों में एक फैसला लेना है।' 

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि 'हम स्थिति को बिगाड़ना नहीं चाहते हैं। नौ महीनों में डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा किया गया यह मार्च इस बात का सबूत देने के लिए काफी है कि हम कितने संगठित थे और कैसे मार्च में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखा है।'


वहीं, कट्टरपंथी मौलाना फजलुर रहमान ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर हमला करके इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर सकते हैं।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed