फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mastermind of 2018 jammu attack khwaja shahid found dead beheaded in pok house pakistan

देश के एक और दुश्मन की मौत: जम्मू में आर्मी कैंप पर हमले के मास्टरमाइंड की मिली सिर कटी लाश

Mon, 06 Nov 2023 12:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

मृतक की पहचान ख्वाजा शाहिद के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ख्वाजा शाहिद की सिर कटी लाश मिली है। कुछ दिन पहले ख्वाजा शाहिद को अगवा किया गया था। 

विज्ञापन
mastermind of 2018 jammu attack khwaja shahid found dead beheaded in pok house pakistan
लश्कर ए तैयबा का आतंकी ख्वाजा शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल के समय में भारत के कई दुश्मनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अब खबर आयी है कि साल 2018 में जम्मू में आर्मी कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड पीओके में उसके घर में मृत पाया गया है। मृतक की पहचान ख्वाजा शाहिद के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ख्वाजा शाहिद की सिर कटी लाश मिली है। कुछ दिन पहले ख्वाजा शाहिद को अगवा किया गया था। 
विज्ञापन


लश्कर ए तैयबा का कमांडर था मृतक
मृत पाया गया आतंकी लश्कर ए तैयबा का कमांडर था और साल 2018 में जम्मू के सुंजवान स्थित सेना के कैंप पर हमले के मास्टरमाइंड में से एक था। इस हमले में आतंकियों ने एके-47 राइफल्स, ग्रेनेड के साथ आर्मी कैंप पर हमला किया था, जिसमें सेना के छह जवान शहीद हो गए थे। ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नीलम घाटी का निवासी था। ख्वाजा शाहिद को हाल ही में अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया था, जिसके बाद से ख्वाजा शाहिद का कुछ पता नहीं चल रहा था। पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई ख्वाजा शाहिद का पता लगाने की कोशिशों में जुटीं थी कि अब उसकी लाश मिली है। 
विज्ञापन


चुन-चुनकर मारे जा रहे देश के दुश्मन
बता दें कि देश के दुश्मनों को विदेशों में चुन-चुनकर मारा जा रहा है। हाल के समय में कई आतंकियों को अज्ञात लोगों ने विदेशी जमीन पर निशाना बनाया है। इनमें भारत में मोस्ट वांटेड शाहिद लतीफ, कैसर फारूख, जैश ए मोहम्मद आतंकी जहूर इब्राहिम उर्फ जाहिद अखुंद समेत कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर और पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह संधू की हत्याएं हुई हैं। सभी मामलों में हमलावरों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 20 महीनों में भारत विरोधी 18 आतंकी अलग-अलग वजहों से मारे गए हैं। बीते महीने ही जैश ए मोहम्मद के करीबी सहयोगी दाउद मलिक की उत्तरी वजीरिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आतंकियों की इस तरह मौतों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भी सकते में है और ऐसी खबरें हैं कि आईएसआई ने अपने गुर्गों को लेकर सतर्क हो गई है और कई की लोकेशन बदली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed