{"_id":"682150f41ca60ca0bf05d0fb","slug":"massive-fire-broke-out-in-an-apartment-on-mother-s-day-in-milwaukee-four-dead-people-thrown-out-of-windows-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milwaukee: मिल्वौकी में मदर्स डे पर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, चार की मौत; खिड़कियों से निकाले गए लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Milwaukee: मिल्वौकी में मदर्स डे पर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, चार की मौत; खिड़कियों से निकाले गए लोग
Mon, 12 May 2025 07:08 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वौकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वौकी
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 12 May 2025 07:08 AM IST
सार
मिल्वौकी में अपार्टमेंट में लगी आग के चलते 85 फ्लैट वाली इमारत पूरी तरह से बर्बाद हो गई। यहां से 200 लोगों को दूसरे स्थान पर जाने को मजबूर होना पड़ा। आग कई मंजिलों तक फैल गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)- fire (demo)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिल्वौकी में मदर्स डे पर एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग कई मंजिलों तक फैल गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग इतनी विकराल थी अग्निशमन दल ने लोगों को खिड़कियों से निकाला।
विज्ञापन
मिल्वौकी अग्निशमन प्रमुख आरोन लिप्स्की ने बताया कि आग लगने के कारण 85 फ्लैट वाली इमारत पूरी तरह से बर्बाद हो गई। यहां से 200 लोगों को दूसरे स्थान पर जाने को मजबूर होना पड़ा। अग्निशमन दल को कॉल पर बताया गया कि लोग चार मंजिला इमारत में फंस गए हैं और बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विदेशी मीडिया में छाई पाकिस्तान की सीजफायर तोड़ने की हिमाकत, जानें किसने क्या लिखा
विज्ञापन
लिप्स्की ने कहा कि सबसे पहले पहुंचने वाले अग्निशमन दल भीषण लपटों के सामने फेल हो गए। इसके बाद प्लेटफार्म पर खड़ी अग्निशमन गाड़ियों ने खिड़कियों से लोगों को बचाया, जबकि अन्य अग्निशमन कर्मी अंदर गए। उन्हें कुछ लोगों को बाहर निकालने के लिए हाथों और घुटनों के बल रेंगना पड़ा। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर करीब 30 लोगों को बचाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: तिब्बत में कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता
लिप्स्की ने बताया कि 1968 में निर्मित इस भवन का निर्माण उस कानून से पहले हुआ था जिसके अनुसार इसमें स्प्रिंकलर प्रणाली लगाना अनिवार्य था। यहां कभी भी स्प्रिंकलर प्रणाली नहीं लगाई गई। किसी को भी वापस जाकर इमारत को आग से सुरक्षित बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। आज यहां चार मौतें हुई हैं।