फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massive fire breaks out at Bangladesh Secretariat official documents damaged news in hindi

Bangladesh: बांग्लादेश सचिवालय की प्रमुख इमारत में लगी आग, सात सदस्यीय जांच समिति करेगी मामले की जांच

Thu, 26 Dec 2024 04:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

बांग्लादेश सचिवालय की बिल्डिंग 7 में आग लगी और लगभग छह घंटे के बाद इसपर काबू पाया गया। अधिकारियों को संदेह है कि इमारत में जानबूझ कर आग लगाई गई है, इसलिए उन्होंने एक उच्च स्तरीय समिति बनाने की मांग की।
 

विज्ञापन
Massive fire breaks out at Bangladesh Secretariat official documents damaged news in hindi
बांग्लादेश सचिवालय - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सचिवालय की एक प्रमुख इमारत में आग लग गई। इस हादसे में कई दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। अधिकारियों को संदेह है कि इमारत में जानबूझ कर आग लगाई गई है, इसलिए उन्होंने एक उच्च स्तरीय समिति बनाने की मांग की। मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। बांग्लादेश सचिवालय की बिल्डिंग 7 में आग लगी और लगभग छह घंटे के बाद इसपर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग गुरुवार की तड़के सुबह लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


फर्नीचर समेत कई दस्तावेज जल गए
अग्निशमन सेवा प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल जाहिद कमाल ने कहा, कल आधीरात के बाद (इमारत के) तीन स्थानों पर एक साथ आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद बिजली गुल हो गई, जिसके कारण अन्य मंत्रालयों को भी अपना काम रोकना पड़ा। आग लगने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग 7 की छठी, सातवीं और आठवीं मंजिल के अधिकांश कमरे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। फर्नीचर के साथ-साथ कई दस्तावेज भी जल गए। इसके अलावा आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी से भी कई दस्तावेज नष्ट हो गए।
विज्ञापन


जांच समिति का किया गया गठन
स्थानीय सरकार के सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने कहा, "साजिशकर्ताओं ने अपनी गतिविधि बंद नहीं की है।" उन्होंने बताया कि जो दस्तावेज क्षतिग्रस्त हुए हैं उनमें अवामी लीग शासन के दौरान लाखों डॉलर के भ्रष्टाचार के कागजात और अन्य सबूत शामिल थे। आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने आगे कहा, "इस अपराध में शामिल लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा।" इस घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया। इस समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव (जिला एवं क्षेत्र प्रशासन) मोहम्मद खालिद रहीम करेंगे। जांच समिति को आग लगने के कारणों का पता लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed