फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massacre in Ethiopia eyewitnesses said 320 people killed in gunmen attack

Ethiopia: इथियोपिया में नरसंहार, चश्मदीद बोले- बंदूकधारियों के हमले में मारे गए 320 लोग

Tue, 21 Jun 2022 06:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jun 2022 06:39 PM IST
सार

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने ओरोमिया में हुए हमले को 'भयानक कृत्य' बताया है और इसकी निंदा की है। हालांकि उन्होंने हिंसा का कोई विवरण नहीं दिया है। 

विज्ञापन
Massacre in Ethiopia eyewitnesses said 320 people killed in gunmen attack
इथियोपिया : नरसंहार में मारे गए 320 लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इथियोपिया के पश्चिमी ओरोमिया क्षेत्र में 18 जून को बंदूकधारियों के हमले में 320 लोग मारे गए। चश्मदीदों के दावे की मानें तो ये इथियोपिया में अब तक के सबसे बड़े नरसंहारों में से एक है। हालांकि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि हमला टिगरे के उत्तरी क्षेत्र के उस एक संघर्ष से जुड़ा था या नहीं जिसमें नवंबर 2020 से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बारे में बताने वाले दो व्यक्तियों के मुताबिक, पीड़ित अम्हार जातीय समूह के थे जो इस इलाके में अल्पसंख्यक थे। 
विज्ञापन


इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने ओरोमिया में हुए हमले को 'भयानक कृत्य' बताया है और इसकी निंदा की है। हालांकि उन्होंने हिंसा का कोई विवरण नहीं दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला, अवैध ताकतों द्वारा आजीविका नष्ट करना अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन


ओरोमिया इथियोपिया के सबसे बड़े जातीय समूह ओरोमो के साथ-साथ अन्य जातीय समूहों के सदस्यों के साथ राजनीतिक हाशिए पर है और केंद्र सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षाओं के कारण अस्थिरता से टूट गया है। अबी ओरोमो जातीय समूह के पहले प्रधानमंत्री हैं। हालांकि कुछ ओरोमो का मानना है कि उन्होंने समुदाय के हितों को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना ओरोमिया क्षेत्र के पश्चिमी वोलेगा के गिंबी में हुई। एक निवासी के मुताबिक 260 लोग मारे गए जबकि दूसरे ने बताया कि इस हमले में 320 लोग मारे गए थे। सुरक्षा के मद्देजर दोनों ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। वहीं ओरोमिया की क्षेत्रीय सरकार ने एक बयान में ओरोमो लिबरेशन आर्मी को दोषी ठहराया है। 


ओरोमो लिबरेशन आर्मी, ओरोमो लिबरेशन फ्रंट का ही एक समूह है जो प्रतिबंधित है। यह समूह पहले भी प्रतिबंधित रहा है। 

2018 में अबी अहमद की सरकार बनने के बाद से ग्रुप को निर्वासन से मुक्ति मिली थी। पिछले साल टिगरे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ने इथियोपिया के उत्तरी क्षेत्र में संघीय सरकार ने समूह के साथ गठबंधन किया। शनिवार को गिंबी में हुए हमले के टिगरे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के शामिल होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed