{"_id":"62885d0dd85f791b87236e46","slug":"mariam-your-husband-may-be-upset-imran-khan-trapped-by-objectionable-remark-surrounded-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'मरियम आपके पति परेशान हो सकते हैं...' विपक्षी नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'मरियम आपके पति परेशान हो सकते हैं...' विपक्षी नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे इमरान खान
Sat, 21 May 2022 10:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 21 May 2022 10:21 AM IST
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व पीएम इमरान खान ने अपनी मुल्तान रैली में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी थी थी।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान बयानबाजी को लेकर विवादों में घिरते जा रहे हैं। अब उन्होंने पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी व पीएम शहबाज शरीफ की भतीजी मरियम नवाज को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर वह घिर गए हैं। सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व पीएम इमरान खान ने अपनी मुल्तान रैली में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज के खिलाफ यह विवादित टिप्पणी थी थी। इसे लेकर पाकिस्तान के नेता उन पर भड़क गए हैं। जियो न्यूज के अनुसार देश के कई नेताओं, पत्रकारों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
अशिष्टता की खाई में गिरे इमरान : पीएम शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो मरियम नवाज के चाचा भी हैं, ने ट्विटर पर इमरान खान के बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की और कहा कि पूरे देश, विशेष रूप से महिलाओं को राष्ट्र की बेटी मरियम नवाज के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली अपमानजनक भाषा की कड़ी निंदा करनी चाहिए।शरीफ ने ट्वीट कर कहा, 'देश और राष्ट्र के खिलाफ आपके अपराधों को आपके हल्के हास्य के तहत छिपाया नहीं जा सकता। जो लोग मस्जिद नबावीकी पवित्रता का सम्मान नहीं कर सकते हैं उनसे किसी की मां, बहनों और बेटियों के सम्मान का सम्मान करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?' पीएम शरीफ ने आगे कहा कि 'इमरान इतिहास में पहले व्यक्ति हैं जो एक पार्टी के नेता के रूप में अशिष्टता की खाई में गिर गए।
जिनके घरों में मां-बहनें वे ऐसी भाषा नहीं बोलते : जरदारी
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि वह पीटीआई के अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल अपमानजनक भाषा की निंदा करते हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष जरदारी ने कहा कि जिनके घरों में मां और बहनें हैं, वे दूसरी महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते। राजनीति के नाम पर इतना नीचे मत गिरो।
यह कहा था इमरान खान ने
अपनी मुल्तान रैली में इमरान खान ने मरियम नवाज की सरगोधा में हुई रैली का जिक्र कर कहा था, 'उस भाषण में उन्होंने इतने जुनून के साथ मेरा नाम बोला कि मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मरियम, कृपया सावधान रहें! आपके पति परेशान हो सकते हैं क्योंकि आप लगातार मेरा नाम दोहरा रही थीं।'
शहबाज, उनके बेटे के खिलाफ अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाई
इस बीच पाकिस्तान के लाहौर की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे एवं पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज की अग्रिम जमानत की अवधि 28 मई तक बढ़ा दी, जबकि 14 अरब रुपये के धनशोधन मामले में उनके दूसरे बेटे शहबाज सुलेमान के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया। शहबाज प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार लाहौर में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत के सामने पेश हुए। पिछली दो सुनवाई में उन्होंने पेशी से छूट की मांग की थी।
पाकिस्तान और चीन दो भाई हैं: शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन दो भाई हैं जिन्होंने गत वर्षों के दौरान परस्पर मित्रता के सदाबहार वृक्ष का पोषण किया है। शहबाज शरीफ ने यह बात दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 71 वीं वर्षगांठ पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को बधाई देते हुए कही।