फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many People dead in bus crash on highway in South Africa

South Africa Bus Crash: दक्षिण अफ्रीका में बड़ा हादसा; राजमार्ग पर बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

Tue, 11 Mar 2025 02:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जोहान्सबर्ग
पीटीआई, जोहान्सबर्ग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 02:58 PM IST
सार

दुर्घटना जोहान्सबर्ग के मुख्य ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि बस राजमार्ग के किनारे पर पलटी हुई थी। यह जोहान्सबर्ग के पूर्व में स्थित टाउनशिप या कैटलहोंग से लोगों को ले जा रही थी।

विज्ञापन
Many People dead in bus crash on highway in South Africa
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शहर के एकुरहुलेनी आपातकालीन प्रबंधन के प्रवक्ता विलियम नथलाडी ने बताया कि आपातकालीन दल ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वह बस को सीधा करने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि यह देखा जा सके कि क्या कोई और पीड़ित बस के नीचे फंसा हुआ है।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर हुई दुर्घटना
दुर्घटना जोहान्सबर्ग के मुख्य ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि बस राजमार्ग के किनारे पर पलटी हुई थी। यह जोहान्सबर्ग के पूर्व में स्थित टाउनशिप या कैटलहोंग से लोगों को ले जा रही थी। दुर्घटना स्थल पर नौ पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो शव अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने पीड़ितों की उम्र के बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


अभी तक कारण का पता नहीं लगा पाए
नथलाडी ने कहा कि वे अस्पताल में भर्ती लोगों की चोटों की गंभीरता के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे सकते। अस्पताल ले जाए गए लोगों में ड्राइवर भी शामिल था। दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था और अधिकारी अभी तक कारण का पता नहीं लगा पाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed