फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   many killed in sectarian violence in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa province

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सांप्रदायिक हिंसा, 37 की मौत; दर्जनों लोग घायल

Sat, 23 Nov 2024 12:39 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:39 PM IST
सार

अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में अलीजई और बागान कबीलों के बीच झड़पें गुरुवार को यात्री वाहनों के काफिले पर हमले के बाद हुईं। वहीं, बालिशेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबाल में भी गोलीबारी जारी है। 

विज्ञापन
many killed in sectarian violence in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa province
पाकिस्तान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले चौबीस घंटों के दौरान सांप्रदायिक हिंसा में 37 लोगों की मौत हो गई और दो दर्ज से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


वाहनों के काफिले पर हमले के बाद हुई झड़प 
पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में अलीजई और बागान कबीलों के बीच झड़पें गुरुवार को यात्री वाहनों के काफिले पर हमले के बाद हुईं। इसमें उग्रवादियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं, बालिशेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबाल में भी गोलीबारी जारी है। लोग भारी हथियारों से एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए
सूत्रों के मुताबिक,  झड़पों में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। झड़प में घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। विभिन्न गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर भाग गए हैं। निजी शिक्षा नेटवर्क के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने पुष्टि की कि बिगड़ती स्थिति के कारण, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 47 लोगों की हुई थी मौत
अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को बागान, मंदूरी और ओछाट में 50 से अधिक यात्री वाहनों पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी में छह वाहन सीधे तौर पर चपेट में आ गए, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर जा रहे थे। अधिकतर पीड़ित शिया समुदाय के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed