{"_id":"68568e53fa2b2c439b04e234","slug":"many-killed-25-plus-injured-in-nepal-accident-know-all-about-it-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Accident: नेपाल में बस और इलेक्ट्रिक वाहन के बीच टक्कर; सात लोगों की मौत, 25 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Accident: नेपाल में बस और इलेक्ट्रिक वाहन के बीच टक्कर; सात लोगों की मौत, 25 घायल
Sat, 21 Jun 2025 04:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 21 Jun 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बागमती प्रांत में शनिवार को एक बस और इलेक्ट्रिक वाहन के बीच टक्कर होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10:15 बजे चितवन जिले में ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर धनगढ़ी से काकरभिट्टा जा रही बस एक इलेक्ट्रिक वाहन से टकरा गई। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों वाहन दुर्घटनास्थल पर ही खड़े रहे, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस सड़क को फिर से खोलने के लिए काम कर रही है। चितवन पुलिस के प्रवक्ता रवींद्र खनल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन