{"_id":"62ef305b98ff4d3d3e1e0a81","slug":"many-injured-and-missing-in-fire-set-off-by-lightning-strikes-in-cuba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cuba: क्यूबा के तेल भंडार पर कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, 121 लोग गंभीर रूप से घायल, 17 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Cuba: क्यूबा के तेल भंडार पर कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, 121 लोग गंभीर रूप से घायल, 17 लापता
Sun, 07 Aug 2022 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हबाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हबाना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:08 AM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक इस भीषण आग में 121 लोग घायल हो गए और 17 दमकलकर्मी लापता हो गए।
विज्ञापन
क्यूबा में तेल भंडारण में भीषण आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्यूबा के मतंजस शहर में शनिवार को एक तेल भंडारण में आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते आसपास के इलाके धमाकों से गूंजने लगे। वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस भीषण आग में 121 लोग घायल हो गए और 17 दमकलकर्मी लापता हो गए। ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि अग्निशमनकर्मी और अन्य विशेषज्ञ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
100 किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार
आधिकारिक क्यूबा समाचार एजेंसी ने कहा कि तेज आंधी के बाद आकाशीय बिजली एक टैंक पर गिरी जिससे आग लग गई और देखते ही देखते दूसरे टैंक में फैल गई। इसके बाद जैसे ही सैन्य हेलीकॉप्टरों ने आग पर पानी गिराते हुए उड़ान भरी, काले धुएं का गुबार हवाना की ओर 100 किलोमीटर (62 मील) से अधिक पश्चिम की ओर फैल गया।
विज्ञापन
थोड़ी देर हो जाती तो कई लोगों की जान चली जाती
इस घटना के बारे में ऊर्जा और खान मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि अग्निशमनकर्मी और अन्य विशेषज्ञ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां शुक्रवार रात आंधी के दौरान आग लग गई थी। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 800 लोगों को आग की लपटों से बचाया गया। अधिकारियों ने कहा कि अगर थोड़ी देर हो जाती तो कई लोगों की जान चली जाती।
विज्ञापन
कई पड़ोसी देशों ने की मदद की पेशकश
सरकार ने कहा कि तेल क्षेत्र में अनुभव वाले मित्र देशों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मदद मांगी थी। उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने आग बुझाने के लिए तकनीकी मदद की पेशकश की थी। वहीं कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने मेक्सिको, वेनेजुएला, रूस, निकारागुआ, अर्जेंटीना और चिली को उनकी मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया।