फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man known as pro-democracy activist convicted in US of giving China intel on dissidents

US: लोकतंत्र समर्थक बनकर चीन को दे रहा था खुफिया जानकारी, अमेरिकी अदालत ने शख्स को दोषी ठहराया

Wed, 07 Aug 2024 04:32 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Aug 2024 04:32 AM IST
सार

US: अमेरिका की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक बनकर शी जिनपिंग सरकार से असंष्ट लोगों की जानकारी जुटाने के लिए एक चीनी-अमेरिकी नागरिक शुजुन वांग को दोषी ठहराया है। 

विज्ञापन
Man known as pro-democracy activist convicted in US of giving China intel on dissidents
अदालत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की एक अदालत ने मंगलवार को चीनी मूल के एक अमेरिकी नागरिक बीजिंग को खुफिया जानकारी देने का दोषी ठहराया। यह व्यक्ति लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता के रूप में मशहूर था। उस पर आरोप था कि उसने अपनी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार से असंतुष्ट लोगों की जानकारी को इकट्ठा किया और उसे चीन भेजा।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने शुजुन वांग के मामले में फैसला सुनाया। उसने शहर में लोकतंत्र समर्थक समूह बनाने में मदद की थी। अभियोजन पक्ष ने कहा कि चीन की प्रमुख खुफिया एजेंसी के इशारे पर वांग एक दशक से ज्यादा समय से दोहरी नागरिकता के साथ जीवन जी रहा था। अभियोजकों ने कहा कि वांग ने खुद को चीनी सरकार के आलोचक के रूप में पेश किया, ताकि वह उन लोगों के साथ तालमेल बना सके, जिन्होंने वास्तव में शी जिनपिंग सरकार का विरोध किया था। फिर यह जानकारी बीजिंग को दी कि उन्होंने क्या योजना बनाई है। 
विज्ञापन

 
यह जासूसी की साजिश का मुकदमा हो सकता है। लेकिन इसके सबूत असली हैं कि प्रतिवादी चीन सरकार का एक गुप्त एजेंट था। वांग ने खुद को बेकसूर बताया था। उसके वकीलों ने उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया जो अमेरिकी अधिकारियों के साथ उन गतिविधियों के बारे में बात करता था जिन्हें वह नुकसानदेह नहीं मानता था। उन्होंने इस बात पर भी बहस की थी कि वांग चीनी अधिकारियों के इशारे पर काम कर रहा था। वांग 1994 में एक चीनी विश्वविद्यालय में पढ़ने के बाद न्यूयॉर्क आया था और बाद में अमेरिकी नागरिक बन गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग (75 वर्षीय) को विदेशी एजेंट के रूप में काम करने सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया है। इन आरोपों में दोषी साबित होने के बाद उसे 25 साल तक की कैद हो सकती है। हालांकि, किसी भी मामले के लिए सजा के दिशानिर्देश प्रतिवादी के इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर अलग हो सकते हैं। वांग को नौ जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed