फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man In California Sentenced To 707 Years In Prison For Molesting 16 Boys

US: कैलिफोर्निया में शख्स को सुनाई गई 707 साल की जेल, 16 लड़कों से छेड़छाड़ का दोषी ठहराया गया

Sun, 19 Nov 2023 05:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Nov 2023 05:27 PM IST
सार

US: पीड़ितों के साथ जब दुर्व्यवहार हुआ तब वे 2 से 14 उम्र के थे और मैथ्यू जकरजेवस्की (34 वर्षीय दोषी) की देखरेख में थे। सभी अपराध 2014 से 2019 के बीच हुए। पहला मामला मई 2019 में सामने आया।

विज्ञापन
Man In California Sentenced To 707 Years In Prison For Molesting 16 Boys
Matthew Zakrzewski - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में एक व्यक्ति को शुक्रवार को 707 साल की सजा सुनाई गई है। उस पर 16 लड़कों के साथ छेड़छाड़ करने और एक अन्य को पोर्नोग्राफी दिखाने का आरोप था। एक जूरी ने उसे 34 अपराधों का दोषी ठहराया, जिसमें एक 14 साल से कम उम्र के नाबालिग के साथ अश्लील और घृणित कृत्यों के आरोप शामिल थे। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों के साथ जब दुर्व्यवहार हुआ तब वे 2 से 14 उम्र के थे और मैथ्यू जकरजेवस्की (34 वर्षीय दोषी) की देखरेख में थे। सभी अपराध 2014 से 2019 के बीच हुए। पहला मामला मई 2019 में तब सामने आया, जब एक बच्चे के माता-पिता ने अपने आठ साल के बेटे को अनुचित तरीके से छूने के लिए पुलिस को रिपोर्ट की। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो दक्षिण कैलिफोर्निया में 11 पीड़ितों का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में ऑरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने दोषी जकरजेवस्की को 'मुस्कुराहट और खिलखिलाहट के वेश में छिपा हुआ राक्षस' करार दिया। ऑरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टॉड स्पिट्जर ने कहा,  यह बिखरती मासूमियत और कीमती बचपन का मामला है, जिसे 17 छोटे लड़कों से लूट लिया गया था। ये बच्चे उन लोगों को कभी नहीं जान पाएंगे कि उनके बचपन को बाधित करने में एक भेड़िया ने नहीं बल्कि देवता के रूप में छिपा हुआ एक शिकारी शामिल था।  

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, उसे (दोषी) इन बच्चों की रक्षा करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उसकी एकमात्र रुचि इनकी मासूमियत का शिकार करने और अपनी बीमा यौन संतुष्टि के लिए हमलों को फिल्माने में थी। अपने कृत्यों पर पछतावे के बजाय जकरजेवस्की ने न्यायाधीश के सामने कहा, मुझे आपके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने में गर्व है और हमने जो भी अच्छा समय बिताया है वो सौ फीसदी वास्तविक था। उसने कोर्ट में पीड़ित परिवारों से कोई माफी नहीं मांगी और कहा, हमने जो भी अच्छे पल साझा किए वे सौ फीसदी वास्तविक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed