{"_id":"619cdd897892f35fd57c09f7","slug":"maldivian-maria-didi-on-visit-to-india-will-attend-navys-passing-out-parade-for-the-first-time-this-honor-to-foreign-defense-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव की मारिया दीदी भारत दौरे पर: नौसेना की दीक्षांत परेड में शामिल होंगी, पहली बार विदेशी रक्षा मंत्री को यह सम्मान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मालदीव की मारिया दीदी भारत दौरे पर: नौसेना की दीक्षांत परेड में शामिल होंगी, पहली बार विदेशी रक्षा मंत्री को यह सम्मान
Tue, 23 Nov 2021 05:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, माले/ कोच्चि
एएनआई, माले/ कोच्चि
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:54 PM IST
सार
मारिया दीदी का स्वागत रियर एडमिरल टीवीएस प्रसन्ना ने किया। मारिया दीदी ने बीते दिनों एक रक्षा सम्मेलन में मालदीव को भारत की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की थी।
विज्ञापन
मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमदी दीदी (मध्य में) कोच्चि एयरपोर्ट पर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी छह दिन की भारत यात्रा पर मंगलवार को कोच्चि पहुंचीं। वह केरल के कोच्चि व कन्नूर का दौरा करेंगी। वह भारतीय नौसेना अकादमी की दीक्षांत परेड की समीक्षा करेंगी। वह भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने वाली पहली विदेशी रक्षा मंत्री होंगी
मारिया दीदी का स्वागत रियर एडमिरल टीवीएस प्रसन्ना ने किया। मारिया दीदी ने बीते दिनों एक रक्षा सम्मेलन में मालदीव को भारत की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि आज मालदीव और भारत के बीच संबंध काफी मजबूत हैं। यह हमारे साझा मूल्यों और इतिहास पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि जरूरत के समय सबसे पहले भारत हमारी मदद के लिए खड़ा हुआ है।
मालदीव की रक्षा मंत्री ने कहा कि 2004 में सुनामी आपदा से लेकर कोरोना महामारी तक से निपटने में भारत ने सबसे पहले मदद दी है। मालदीव के राष्ट्रपति और लोगों की तरफ से मैं भारत की सरकार और लोगों की हमारे देश की हर क्षेत्र में प्रगति में सहयोग के लिए प्रशंसा करती हूं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रयास में हम भारत को शुभकामनाएं देते हैं।
भारत ने पिछले वर्ष सितंबर में मालदीव को महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद के लिए 25 करोड़ डॉलर का सहयोग दिया जिसके लिए मालदीव ने भारत को धन्यवाद दिया।

केरल: मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी कोच्चि पहुंचीं। वह भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने वाली पहली विदेश रक्षा मंत्री होंगी। pic.twitter.com/nvPEI7F59R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2021