फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives President Muizzu says Indian troops from second platform to leave within April

India-Maldives Row: भारतीय सैनिकों का दूसरा बैच इसी महीने मालदीव से निकलेगा; राष्ट्रपति मुइज्जू ने कही यह बात

Wed, 03 Apr 2024 08:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

इससे पहले मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन करने वाले 88 भारतीय सैन्यकर्मियों में से 25 जवान 10 मार्च की तय तिथि से पहले मालदीव से रवाना हो गए थे। उनकी जगह एक भारतीय नागरिक दल ने ली थी।

विज्ञापन
Maldives President Muizzu says Indian troops from second platform to leave within April
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

विस्तार

मालदीव-भारत के रिश्ते में आई खटास अभी भी बरकरार है। इस बीच, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार फिर बुधवार को मालदीव में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी को लेकर बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि उनके देश में मौजूद भारतीय सैनिकों के दूसरे बैच को इसी इसी महीने वापस बुला लिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि 10 मई तक सभी भारतीय सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मुइज्जू का यह बयान भारतीय सैनिकों की मालदीव से वापसी के तीन सप्ताह बाद आया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन करने वाले 88 भारतीय सैन्यकर्मियों में से 25 जवान 10 मार्च की तय तिथि से पहले मालदीव से रवाना हो गए थे। उनकी जगह एक भारतीय नागरिक दल ने ली थी। मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन करने वाले जवान  द्वीपसमूह राष्ट्र में मानवीय और चिकित्सा निकासी सेवाएं प्रदान करते थे। 
विज्ञापन


मालदीव की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुइज्जू ने एक बैठक के दौरान यह बयान दिया।इस दौरान उन्होंने मालदीव की स्वतंत्रता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने वादे को पूरा करने के लिए समर्पित है। इस दौरान विस्तार से जानकारी देते हुए मुइज्जू ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के मुताबिक भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस माह के भीतर सैनिकों के दूसरे बैच को और 10 मई तक बचे हुए तीसरे बैच को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रकार के कपड़ों में नहीं रहेगी भारतीय सेना
ये पहली बार नहीं है उन्होंने भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर बयान दिया हो। बीते महीने भी उन्होंने कहा था '10 मई के बाद देश में कोई भारतीय सैनिक मौजूद नहीं रहेगा। न ही नागरिक वेशभूषा में और न ही सेना की वर्दी में। भारतीय सेना इस देश में किसी भी प्रकार के कपड़ों में नहीं रहेगी। मैं यह विश्वास के साथ कहता हूं।'

तकनीकी टीम पहुंच चुकी है मालदीव
गौरतलब है, दो फरवरी को दोनों देशों ने सहमति जताई थी कि भारत अपने सैन्यकर्मियों को मार्च और मई के बीच मालदीव से वापस बुला लेगा। वहीं आठ फरवरी को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया था कि वर्तमान कर्मियों को भारतीय तकनीकी कर्मियों द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। वे मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का संचालन जारी रखेंगे।


पिछले साल मुइज्जू भारत विरोधी रुख अपनाकर सत्ता में आए थे और शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने भारत से हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से स्थित द्वीप राष्ट्र से अपने कर्मियों को हटाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed