{"_id":"5f8382cf8ebc3e9bf52fa6d7","slug":"malaysia-seized-six-chinese-fishing-boats-in-its-water-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया ने चीन की 6 नावें जब्त कीं, 60 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया ने चीन की 6 नावें जब्त कीं, 60 लोगों को हिरासत में लिया
Mon, 12 Oct 2020 03:40 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया ने अपने जल क्षेत्र में चीन की मछली पकड़ने वाली छह नावें जब्त की हैं और इनमें सवार 60 चीनी नागरिकों को भी हिरासत में लिया है। चीनी नावें मलयेशिया की समुद्री सीमा में स्थित जोहोर की खाड़ी में गैर कानूनी ढंग से घुस आई थीं। यह समुद्री क्षेत्र दक्षिण चीन सागर का हिस्सा है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।
विज्ञापन
मलयेशिया की मैरीटाइम इंफोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) के तानजुंग सिडिलि जोन के निदेशक कैप्टन मोहम्मद जुल्फादली नयन ने बताया, एजेंसी ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर इन नौकाओं को देखा और इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जोहोर बंदरगाह से हमें कुच नौकाओं के हमारी सीमा में घुसपैठ की जानकारी मिली थी। हमारे गश्ती दल ने दो से तीन नॉटिकल मील की दूरी पर इन्हें देखा। इनमें से तीन नौकाएं एक दूसरे के पास ही चक्कर लगा रहीं थीं। इन पर 6 कैप्टन और 54 क्रू सदस्य मौजूद थे। सभी चीन के नागरिक हैं और उनकी उम्र 31 से 60 के बीच है। इन पर मर्चेंट शिपिंग ऑर्डिनेस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में सभी पर करीब जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।
विज्ञापन