{"_id":"5d57feb48ebc3e897459c381","slug":"malaysia-minister-m-kulasegaran-challenged-zakir-naik-to-go-ahead-and-file-defamation-law-suite","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नाइक के समर्थक ने दी वकील को मारने की धमकी, मंत्री ने दी जाकिर को चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जाकिर नाइक के समर्थक ने दी वकील को मारने की धमकी, मंत्री ने दी जाकिर को चुनौती
Sat, 17 Aug 2019 07:10 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
जाकिर नाईक (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलसेगरन ने विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से कहा कि आगे बढ़ें और मानहानि का मुकदमा दायर करें। मलयेशियाई मीडिया के मुताबिक कुलसेगरन ने ऐसा तब कहा जब नस्लीय रूप से संवेदनशील टिप्पणी करने के आरोप में जांच का सामना कर रहे नाईक मे कुलसेगरन से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, माना जा रहा है कि पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है जिसने सिविल लिबर्टी एडवोकेट और लिम किट सियांग के राजनीतिक सचिव स्याहरेजान जोहान का सिर काटने की धमकी दी थी। जोहान ने मलयेशिया सरकार को सुझाव दिया था कि उसे जाकिर नाइक की स्थायी नागरिकता को समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस ने नाइक को 16 से 18 अगस्त के बीच हो रहे कार्यक्रम को संबोधित करने से प्रतिबंधित कर दिया है। जाकिर ने एक कार्यक्रम में जातीय टिप्पणी की थी। मलयेशिया के प्रधानमंत्री डॉ. महाथिर मोहम्मद ने भी कहा था कि अगर साबित हो जाता है कि नाइक के भाषण से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है, तो उनकी स्थायी नागरिकता वापस ली जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक भारत में कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में भी आरोपी है। वह 2016 में भारत छोड़ चुका है और मलयेशिया में शरण लेकर रह रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जाकिर जब तक यहां कोई गड़बड़ी नहीं करता है तब तक वो मलयेशिया में रह सकता है।