फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   malayasia sultan abdullah sultan ahmad shah ascended the throne mohammad fifth

रूसी महिला से शादी पड़ी भारी, मलेशिया के राजा को गंवानी पड़ी गद्दी

Thu, 31 Jan 2019 01:58 PM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shani Mishra Updated Thu, 31 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
malayasia sultan abdullah sultan ahmad shah ascended the throne mohammad fifth
सुल्तान मोहम्मद पंचम - फोटो : self

मलेशिया ने पिछले राजा के ऐतिहासिक कदम के तहत पद त्याग करने के बाद गुरुवार को नए राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह की नियुक्ति की। पूर्व मिस मॉस्को से शादी करने के बाद सुल्तान मोहम्मद पंचम ने पद त्याग दिया था।

विज्ञापन


खेल प्रेमी सुल्तान ने एक्वा नीले रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर कुआलालम्पुर में राष्ट्रीय महल में पद की शपथ ली। समारोह का टेलीविजन पर राष्ट्रीय प्रसारण किया गया और प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद तथा सैकड़ों मेहमान समारोह में शामिल हुए। राजा के तौर पर शपथ लेने से पहले मध्य पहांग प्रांत के औपचारिक शासक 59 वर्षीय सुल्तान का राष्ट्रीय संसद में स्वागत किया गया और उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उनके पूर्ववर्ती सुल्तान मोहम्मद पंचम ने पद संभालने के दो साल बाद ही इस महीने पद त्याग कर दिया था। इससे पहले वह चिकित्सा अवकाश पर गए थे। तब खबरें आई थी कि उन्होंने पूर्व मिस मॉस्को से शादी कर ली है। उनके पद छोड़ने के लिए कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई लेकिन ऐसा पहली बार था कि किसी राजा ने मुस्लिम बहुल देश में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही पद छोड़ दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशिया में संवैधानिक राजतंत्र है जहां एक अनूठी व्यवस्था के तहत देश के नौ प्रांतों के शाही शासकों के बीच हर पांच साल में राष्ट्रीय राजगद्दी बदलती है। मलेशिया का नया राजा एक उत्साही एथलीट हैं जिनके पास खेल संस्थाओं में कई अहम पद हैं।


आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा में प्रकाशित एक बायोग्राफी के अनुसार, मलेशिया में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सुल्तान ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए गए जहां वह सैंडहर्स्ट सैन्य अकादमी में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed