{"_id":"618aa783fac95529f7009aa4","slug":"majority-of-americans-say-joe-biden-is-not-addressing-most-important-issues-says-a-cnn-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: सबसे अहम समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे राष्ट्रपति बाइडन, गिर रही है लोकप्रियता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: सबसे अहम समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे राष्ट्रपति बाइडन, गिर रही है लोकप्रियता
Tue, 09 Nov 2021 10:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:32 PM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका के राष्ट्रपति बने जो बाइडन की लोकप्रियता अमेरिका में ही गिर रही है। एक पोल में सामने आया है कि आधे से अधिक अमेरिकी यह मानते हैं कि बाइडन देश की सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं पर ठीक से ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिका में 2022 के मध्यावधि चुनाव से पहले एक पोल में सामने आया है कि 58 फीसदी नागरिक मानते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन देश के सबसे अहम मुद्दों पर जरूरत के अनुसार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह जानकारी सीएनएन के एक पोल में सामने आई है, जो बताता है कि बाइडन की लोकप्रियता में खासी गिरावट आई है।
विज्ञापन
पोल में हिस्सा लेने वाले लगभग 36 फीसदी लोगों ने कहा कि देश में इस समय सबसे बड़ी समस्या अर्थव्यवस्था की है। इनमें से 72 फीसदी लोगों का मानना है कि बाइडन ने इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी को सबसे अहम मुद्दा बताने वाले 20 फीसदी लोगों में से 79 फीसदी का मानना है कि बाइडन की प्राथमिकताएं सही हैं।
विज्ञापन
कुल मिलाकर 48 फीसदी लोगों का कहना है कि बाइडन अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं वहीं 52 फीसदी लोगों ने यह मानने से इनकार किया है। 36 फीसदी लोगों ने बाइडन के नेतृत्व के तरीके का कड़ाई से विरोध किया है। यह पोल एक से चार नवंबर के बीच हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, डेमोक्रेट और इस विचारधारा की ओर झुकाव रखने वाले निर्दलीय लोगों में से 42 फीसदी ने कहा कि बाइडन सही प्राथमिकताओं का चयन नहीं करते हैं। इनमें से अधिकांश लोगों ने अर्थव्यवस्था को सबसे अहम मुद्दा बताया तो 17 फीसदी लोगों ने कोरोना महामारी को देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौती बताया है।