फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major protests against Iran during Munich Security Conference Reza Pahlavi Iran Political Crisis

Munich Protest: युवराज पहलवी की अपील पर म्यूनिख में जुटे 2.5 लाख लोग, ईरान पर बढ़ रहा चौतरफा दबाव

Sun, 15 Feb 2026 09:10 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 09:10 AM IST
सार

क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने दुनिया से ईरानी जनता का साथ देने और तेहरान पर दबाव बढ़ाने की अपील की, जिसके बाद जर्मनी के म्यूनिख में करीब 2.5 लाख लोगों ने ईरान सरकार के खिलाफ विशाल रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ईरान में हुई हिंसा में हजारों मौतों सहित कई अहम मुद्दे को उठाया।

विज्ञापन
Major protests against Iran during Munich Security Conference Reza Pahlavi Iran Political Crisis
निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जर्मनी के म्यूनिख शहर में चल रहे सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ईरान की सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में करीब 2,50,000 लोग शामिल हुए। यह रैली ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की उस अपील का नतीजा थी, जिसमें उन्होंने तेहरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
म्यूनिख की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने ढोल बजाकर और सरकार बदलने के नारे लगाकर विरोध किया। यह प्रदर्शन पहलवी के 'ग्लोबल डे ऑफ एक्शन' का हिस्सा था, जिसका मकसद ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को अंतरराष्ट्रीय समर्थन दिलाना है। ऐसी ही रैलियों की अपील लॉस एंजिल्स और टोरंटो में भी की गई थी। प्रदर्शन में लोग 1979 की क्रांति से पहले वाले ईरान के झंडे लहरा रहे थे, जिन पर शेर और सूरज के निशान बने थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran-US Row: क्या खामेनेई से सुलह करना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति? रुबियो बोले- मुलाकात को तैयार हैं ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले रजा पहलवी?
एक मीडिया वार्ता में रजा पहलवी ने चेतावनी दी कि अगर दुनिया के लोकतांत्रिक देश ईरान में हो रहे दमन पर चुप रहे, तो वहां और भी मौतें होंगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस खतरे के समय में दुनिया ईरान के लोगों के साथ खड़ी होगी? उन्होंने कहा कि अगर ईरानी सरकार टिकी रहती है, तो यह दुनिया के हर तानाशाह को संदेश देगा कि लोगों को मारकर सत्ता बचाई जा सकती है।

इस रैली में एक खास बात यह रही कि कई प्रदर्शनकारियों ने 'मेक ईरान ग्रेट अगेन' लिखी हुई लाल टोपियां पहनी थीं। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'मागा' (MAGA) टोपी की तरह थी। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी इस रैली को संबोधित किया और वे भी यह टोपी हाथ में लिए नजर आए।


साइप्रस के निकोसिया में भी हुआ विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने पहलवी को अपना राजा बताते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। ईरान के हटाए गए शाह का बेटा लगभग 50 साल से देश निकाला में है, लेकिन वह ईरान के भविष्य में खुद को एक खिलाड़ी के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है।  वहीं साइप्रस के निकोसिया में भी करीब 500 लोगों ने ईरानी सरकार के खिलाफ रैली निकाली।

ये भी पढ़ें: China: चीन का बड़ा कदम, 53 अफ्रीकी देशों पर मई 2026 से किया जीरो टैरिफ; जानें क्यों लिया ये फैसला

प्रदर्शनकारियों ने जताई चिंता
ईरान के भीतर के हालात पर चिंता जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वहां इंटरनेट बंद है और लोगों की आवाज बाहर नहीं आ पा रही है। मानवाधिकार संस्थाओं के अनुसार, पिछले महीने ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 7,005 लोग मारे गए हैं, जिनमें 214 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि, ईरान सरकार ने मरने वालों की संख्या केवल 3,117 बताई है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर दबाव बढ़ा दिया है और मिलिट्री एक्शन की धमकी दी है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि ईरान में सरकार का बदलना सबसे अच्छा विकल्प होगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed