फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahmoud Khalil returns home and promises to continue protesting against Israel war in Gaza

US: जेल से छूटकर घर पहुंचे महमूद खलील, गाजा में इस्राइल के खिलाफ विरोध जारी रखने का किया वादा

Sun, 22 Jun 2025 05:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कॉनकॉर्ड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कॉनकॉर्ड Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:10 AM IST
सार

कोलंबिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और फलस्तीनी कार्यकर्ता महमूद खलील शनिवार को लुइसियाना के हिरासत केंद्र से छूटकर घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह गाजा में इस्राइल द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने अमेरिकी सरकार पर इस नरसंहार को वित्तपोषित करने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
Mahmoud Khalil returns home and promises to continue protesting against Israel war in Gaza
डोनाल्ड ट्रंप और महमूद खलील - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक फलस्तीनी कार्यकर्ता महमूद खलील शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को जेल से छूटकर अपने घर पहुंचे। उन्हें तीन महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया था। घर पहुंचने के बाद खलील ने अपने छोटे बच्चे की गाड़ी को एक हाथ से धकेला और दूसरे हाथ से हवा में मुट्ठी उठाकर विरोध का संकेत दिया। 

विज्ञापन


लुइसियाना में संघीय आव्रजन केंद्र से रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर खलील ने अपने दोस्तों से मुलाकात की और पत्रकारों से थोड़ी बातचीत की। खलील कोलंबिया विश्वविद्यालय के पूर्व स्नातक छात्र हैं, जिन्हें परिसर में विरोध प्रदर्शनों के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने हिरासत में लिया था। खलील ने घर पहुंचने के बाद कहा कि वे गाजा में इस्राइल द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


नरसंहार को वित्तपोषित कर रही अमेरिकी सरकार
खलील ने आरोप लगाया कि अमेरिका की सरकार इस नरसंहार को वित्तपोषित कर रही है और कोलंबिया विश्वविद्यालय इस नरसंहार में निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं आप सबके साथ मिलकर विरोध करना जारी रखूंगा। चाहे वे मुझे फिर से गिरफ्तार करने की धमकी दें या मारने की कोशिश करें, मैं तब भी फलस्तीन के लिए आवाज उठाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Columbia University: अदालत से ट्रंप को झटका; जज ने कहा- फलस्तीन समर्थक खलील को रिहा करें, अपील का दिया समय

हिरासत केंद्र में छोड़े प्रवासियों के खिलाफ भी उठाऊंगा आवाज
खलील एक वैध अमेरिकी निवासी हैं। उनकी पत्नी ने उनके 104 दिनों तक जेल में रहने के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया। खलील ने कहा कि वे उन प्रवासियों के लिए भी आवाज उठाएंगे, जिन्हें उन्होंने हिरासत केंद्र में छोड़ा है। उन्होंने कहा, 'चाहे आप नागरिक हों या प्रवासी, आप इस देश में कोई भी हों आप अवैध नहीं हैं। इससे आपकी इंसानियत कम नहीं हो जाती।'

खलील पर कोई कानून तोड़ने का नहीं लगा आरोप
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान 30 साल के खलील पर कोई कानून तोड़ने का आरोप नहीं लगा। फिर भी सरकार ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों में भाग लेने वाले गैर-नागरिकों को अमेरिका से निकाल देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ऐसे विचार व्यक्त किए हैं, जिन्हें ट्रंप प्रशासन यहूदी विरोधी और हमास समर्थक मानता है। बता दें कि हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमला किया था। 


सरकार ने कहा- अदालत के फैसले के खिलाफ करेंगे अपील
एक अमेरिकी जिला जज माइकल फरबियार्ज ने कहा कि खलील को हिरासत में रखना ठीक नहीं है, क्योंकि वे न तो भागने वाले हैं, न ही हिंसा के आरोपी हैं। इसके बाद खलील को रिहा किया गया। हालांकि, सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें: Iran-US: ईरान में असंतोष का फायदा उठाने की फिराक में यूएस; सुलह वाला नेतृत्व आया तो होगी ट्रंप की रणनीतिक जीत

खलील की हिरासत हर अमेरिकी का अपमान: सांसद 
खलील के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचीं अमेरिकी सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने कहा कि खलील की हिरासत अमेरिका के संविधान के पहले संशोधन (जिसमें बोलने की आजादी है) का उल्लंघन है और यह हर अमेरिकी का अपमान है। उन्होंने कहा, 'उन पर निराधार आरोप लगाए गए हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि ट्रंप प्रशासन और हमारा पूरा प्रतिष्ठान उनके राजनीतिक भाषण से असहमत है।' ओकासियो-कोर्टेज ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन जानता है कि वह यह केस हार जाएगा। वे कानून तोड़ रहे हैं और उन्हें इसका पता है।

संबंधित वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed