फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahatma Gandhi statue outside Indian Embassy in Washington DC desecrated by unruly protesters donald trump

विरोध प्रदर्शनों के बीच महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, अमेरिका ने मांगी माफी

Thu, 04 Jun 2020 12:30 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 04 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi statue outside Indian Embassy in Washington DC desecrated by unruly protesters donald trump
महात्मा गांधी की मूर्ति को प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया नुकसान - फोटो : ANI

अमेरिका में विरोध प्रदर्शनों के बीच अज्ञात लोगों ने भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्प्रे पेंटिंग से विरूपित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वॉशिंंगटन डीसी में ब्लैक लाइव्स मैटर्स के प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को अपवित्र किया है। दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह घटना वॉशिंंगटन डीसी में दो जून और तीन जून की मध्यरात्रि को हुई। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने कहा कि कहा कि हमारी माफी स्वीकार करें।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने विदेश विभाग को सूचित किया और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई जो मामले की पड़ताल कर रही हैं। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और वह छानबीन कर रही है। प्रतिमा को जल्द से जल्द साफ करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति के प्रचारक की प्रतिमा को ऐसे समय में नुकसान पहुंचाया गया है जब जॉर्ज फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में हिरासत में हत्या के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन चल रहे हैं। इनमें से कई प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया जिसके चलते कई प्रतिष्ठित और पवित्र अमेरिकी स्मारकों को नुकसान पहुंचा है।

वाशिंगटन डीसी में प्रदर्शनकारियों ने इस हफ्ते एक ऐतिहासिक गिरजाघर को जला दिया और राष्ट्रीय स्मारक तथा लिंकन स्मारक जैसी कुछ प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक धरोहरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वाशिंगटन में विदेशी नेताओं की कुछ प्रतिमाओं में से एक महात्मा गांधी की प्रतिमा है। इसका अनावरण अमेरिका की 16 सितंबर 2000 की यात्रा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मौजूदगी में किया था।

अक्तूबर 1998 में अमेरिकी संसद ने भारत सरकार को 'डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में संघीय जमीन पर महात्मा गांधी के सम्मान में' एक स्मारक बनाने का अधिकार दिया था। भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार महात्मा गांधी की आठ फुट आठ इंच की प्रतिमा कांसे की बनी है।


इसमें एक नेता के तौर पर महात्मा गांधी को अपनी लाठी लेकर चलते हुए दिखाया गया है जो नमक पर कर लगाने के खिलाफ उनके 1930 के मार्च की यादें ताजा करता है। इस प्रतिमा को गौतम पाल ने डिजाइन किया था और यह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से भेंट की गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed