फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahatma Gandhi gold-coated spectacle auctioned in Britain, spoken in crores

ब्रिटेन में नीलाम हुआ महात्मा गांधी का सोने की परत वाला चश्मा, करोड़ों में लगी बोली

Sat, 22 Aug 2020 06:31 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 22 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi gold-coated spectacle auctioned in Britain, spoken in crores
महात्मा गांधी का चश्मा - फोटो : eastbristolauctions instagram

महात्मा गांधी से जुड़े एक चश्मे की ब्रिटेन में नीलामी की गई, जो करोड़ों रुपये में बिकी है। ब्रिटेन के एक नीलामी घर द्वारा सोने की परत चढ़े इस चश्मे की 2,60,000 पौंड (करीब दो करोड़ 55 लाख रुपये) में नीलामी की गई। इसके बारे में माना जाता है कि इस चश्मे को महात्मा गांधी ने पहना था और उन्होंने इसे किसी को तोहफे में दिया था।

विज्ञापन


इस चश्मे के 10,000 से 15,000 पौंड तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ऑनलाइन नीलामी में बोली बढ़ती गई और अंततः छह अंकों पर रुकी। ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स के नीलामीकर्ता एंडी स्टोव ने शुक्रवार को बोली लगाने की प्रक्रिया का समापन करते हुए कहा, 'अविश्वसनीय चीज का अविश्वसनीय दाम! जिन्होंने बोली लगाई उन सभी का धन्यवाद।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

SOLD £260,000 - Gandhi's Glasses. An incredible result!

A post shared by East Bristol Auctions (@eastbristolauctions) on



उन्होंने कहा, इन चश्मों ने न केवल हमारे लिए नीलामी का कीर्तिमान बनाया है बल्कि यह ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। विक्रेता ने कहा था कि यह चीज दिलचस्प है लेकिन इसका कोई मूल्य नहीं है और यदि यह बिकने लायक न हो तो इसका निस्तारण कर दें। 

स्टोव ने कहा कि मुझे लगता है, नीलामी का मूल्य देखकर उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा होगा। यह अद्भुत नीलामी थी। ऐसी जिसकी हम कल्पना करते हैं। चश्मों के नए अनाम मालिक दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड के साउथ ग्लूसेस्टरशायर के मंगोट्सफील्ड के एक वृद्ध हैं जो अपनी बेटी के साथ मिलकर 2,60,000 पौंड का भुगतान करेंगे।

विक्रेता के परिवार में यह चश्मा बहुत पहले से था। उनके पिता ने उन्हें बताया था कि उनके एक रिश्तेदार को यह तोहफे में मिला था जब वह दक्षिण अफ्रीका में 1910 से 1930 के बीच ब्रिटिश पेट्रोलियम में काम करते थे।

चश्मों की प्रमाणिकता के बारे में स्टोव ने बताया कि विक्रेता ने जो कहानी बताई वह एकदम वैसी ही प्रतीत होती है जो उनके पिता ने उन्हें 50 साल पहले सुनाई थी। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती वर्षों में गांधी जी के पास यही चश्मा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed