Luckiest Man of Earth: हवाई दुर्घटना, ट्रेन, बस और कार हादसे में भी जिंदा बच गया शख्स; हर बार मौत को दिया चकमा
Frane Selak - Luckiest Man of Earth: हादसा, ये शब्द सुनने के बाद जेहन में कई तरह के दुर्घटनाओं की तस्वीर घूमने लगती है। सबसे पहले हर एक शख्स यहीं प्रार्थना करता है, हादसे में कोई हताहत न हो। लेकिन जब बात भीषण हादसों की जाती है तो इसकी उम्मीद कम हो जाती है कि शायद ही हादसे में कोई बचा हो। लेकिन क्या आपको पता है, दुनिया में एक ऐसा शख्स, जो हवाई दुर्घटना, ट्रेन हादसे के साथ-साथ बस और कार हादसे में भी जिंदा बच गया था। पढ़ें पूरी खबर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - DGCA: एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े के विमानों की होगी सुरक्षा जांच, विमानन नियामक ने दिया आदेश
फ्रेन सेलक- पांच से ज्यादा हादसे में बचे
क्रोएशिया के रहने वाले फ्रेन सेलक पांच से ज्यादा भीषण हादसों में शामिल रहे और हर बार उन्होंने मौत को चकमा दे दिया। फ्रेन सेलक का जीवन ऐसे हादसों से भरा रहा, ऐसे हादसे जिनमें आमतौर पर कोई नहीं बचता। फ्रेन के साथ 1957 में पहला हादसा हुआ, जब वे बस में सफर कर रहे थे और वह बस फिसलकर नदी में जा गिरी, बस में सवार यात्रियों में से कुछ ही लोग बच सके जिसमें फ्रेन भी शामिल थे।
ट्रेन और विमान हादसों में जिंदा बचे
इसके बाद, एक ट्रेन हादसा जिसमें ट्रेन सीधे बर्फीली नदी में जा गिरी, इसमें सभी लोग मारे गए, लेकिन इस बार भी वे बच गए। फिर एक विमान यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी के कारण प्लेन का दरवाजा खुल गया और वे नीचे गिर पड़े, लेकिन किस्मत से जहां वे गिरे वहां घास का ढेर था और उनकी जान बच गई। इस हादसे में विमान में मौजूद बाकी लोग मारे गए थे।
यह भी पढ़ें - विमान हादसे से खुशियां गम में बदली: बेटे ने स्कॉटलैंड में खरीदा था घर, गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे माता-पिता
कार हादसा- तीन बार मौत को दी मात
इतना ही नहीं, फ्रेन दो बार कार के विस्फोट में भी बच गए, पहली बार एक बार इंजन में धमाका हुआ और कार धू-धू कर जल गई। इस दौरान उन्होंने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। दूसरी बार उनकी कार का फ्यूल टैंक फट गया और कार आग की लपटों घिर गई थी, लेकिन फ्रेन को खरोंच तक नहीं आई। एक बार तो वे पहाड़ी रास्ते पर जा रहे थे, तब उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई, इस बार उन्होंने चलती कार से छलांग लगा दी और एक पेड़ की टहनी ने उन्हें गिरने से बचा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.