फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Longest ever Lightning Record: Such lightning never fell, world record of Mega Flash made

Longest ever Lightning Record: ऐसी बिजली कभी न चमकी, 'मेगाफ्लैश' का बना विश्व रिकॉर्ड

Wed, 02 Feb 2022 09:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Feb 2022 09:42 AM IST
सार

Ligthning Bolt Record: इसे 'मेगाफ्लैश' नाम दिया गया है, क्योंकि इसने पिछली सारी बिजलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह इतनी लंबी थी कि अमेरिका के तीन प्रांतों में नजर आई थी। 

विज्ञापन
Longest ever Lightning Record: Such lightning never fell, world record of Mega Flash made
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका में दुनिया की सबसे लंबी बिजली चमकने का रिकॉर्ड बना है। 768 किलोमीटर के इलाके में यह बिजली चमकी तो अप्रैल 2020 में थी, लेकिन वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) ने इस रिकॉर्ड की पुष्टि मंगलवार को की।

विज्ञापन


इसे 'मेगाफ्लैश' (Megaflash) नाम दिया गया है, क्योंकि इसने पिछली सारी आसमानी बिजलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह इतनी लंबी थी कि अमेरिका के तीन प्रांतों में नजर आई थी। अमेरिकी मौसम एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की उक्त मौसम एजेंसी ने इसे विश्व में लंबी बिजली चमकने की घटना करार दिया है। यह अप्रैल 2020 में टेक्सास से लेकर मिसीसिपी तक 768 किलोमीटर या 477 मील तक इलाके में चमकी थी।  
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने उपग्रह प्रौद्योगिकी के जरिए इसका पता लगाया। इससे पिछला रिकॉर्ड 60 किलोमीटर का था, जो पीछे छूट गया। डब्यूएमओ के प्रवक्ता क्लेयर नलिस ने बताया कि यदि हम 768 किलोमीटर की दूरी विमान से तय करें तो  करीब डेढ-दो घंटे लगेंगे। लेकिन इस बिजली ने यह दूरी पलक झपकते ही पूरी की। इससे पहले जून 2020 में उरुग्वे और अर्जेंटीना में मैगाफ्लैश चमकी थी। यह करीब 17.1 सेकंड्स तक दिखी थी। गनीमत है कि हाल ही में चमकी ये बिजलियां जमीन पर नहीं गिरीं, वरना भारी तबाही हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उरुग्वे और अर्जेंटीना से पहले ब्राजील में चमकी बिजली देश को बीच में से आधा बांट रही थी। यह आकाशीय बिजली 709 किलोमीटर तक फैली थी। डब्ल्यूएमओ के अनुसार दो साल पहले अर्जेंटीना में रिकॉर्ड बिजली सबसे लंबे समय तक चमकने वाली बिजली थी। यह 17.1 सेकंड तक चमकती रही थी। बीते दो सालों की पड़ताल के बाद डब्ल्यूएमओ ने इस बिजली को अब तक दुनिया भर में चमकी बिजलियों में सबसे लंबी पाया है। 


क्या होती हैं मेगाफ्लैश
जो आसमानी बिजलियां 100 किलोमीटर से ज्यादा के इलाके में फैलती हैं, उन्हें मेगाफ्लैश कहा जाता है। इससे पहले 2007 में 321 किलोमीटर लंबी बिजली की चमक अमेरिका के ओक्लाहोमा में दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed