{"_id":"5d7c335e8ebc3e01542f71dc","slug":"london-stock-exchange-rejects-hong-kong-market-bid-the-deal-was-worth-40-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने हांगकांग बाजार की बोली खारिज की, 40 अरब डॉलर की थी डील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने हांगकांग बाजार की बोली खारिज की, 40 अरब डॉलर की थी डील
Sat, 14 Sep 2019 05:55 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 14 Sep 2019 05:55 AM IST
सार
- हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने एलएसईजी को 32 अरब पाउंड की पेशकश की थी
- लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह ने सशर्त मिले प्रस्ताव को आम सहमति से खारिज कर दिया
- कुछ बुनियादी दोष और हांगकांग सरकार के साथ रिश्तों को लेकर चिंता है कारण
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह ने अपने अधिग्रहण के लिए हांगकांग शेयर बाजार की बोली को शुक्रवार को औपचारिक तौर पर खारिज कर दिया। उसने कहा है कि इसमें कुछ बुनियादी दोष हैं और हांगकांग सरकार के साथ रिश्तों को लेकर चिंता के चलते बोली को खारिज किया गया है।
विज्ञापन
लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह (एलएसईजी) ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके प्रबंधन ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज से मिले सशर्त प्रस्ताव को आम सहमति से खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव के बुनियादी दोषों को देखते हुये इसके साथ जुड़ने में आगे कोई रूचि नहीं दिखाई देती है। हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने एलएसईजी को अधिग्रहण के लिये करीब करीब 32 अरब पाउंड (40 अरब डालर, 36 अरब यूरो) की पेशकश की थी।
विज्ञापन
एलएसईजी ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों के नाम प्रकाशित पत्र में प्रस्ताव को खारिज करते हुये कहा है, ‘‘इसमें कोई शक नही है कि आपका असामान्य बोर्ड ढांचा और हांग कांग सरकार के साथ आपके रिश्ते समूचे मामले को जटिल बनाते हैं।’’
विज्ञापन
एलएसईजी, लंदन और मिला स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करता है। उसने कहा कि वह अपने प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर प्रतिबद्ध है और बना रहेगा। एलएसईजी वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराने वाली अमेरिका की कंपनी रिफिनिटीव का अधिग्रहण करना चाहता है। हांगकांग एक्सचेंज ने बुधवार को जो प्रस्ताव दिया था उसमें अमेरिकी कंपनी के अधिग्रहण प्रस्ताव को निरस्त करने की शर्त रखी गई थी।