फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lok Sabha Polls US Diplomat Atul Kashyap says national election is Maha Kumbh Mela of Democracy

US: अमेरिकी राजनयिक ने आम चुनाव को बताया 'लोकतंत्र का महाकुंभ', चुनावी प्रक्रिया के लिए भारतीयों को दी बधाई

Fri, 19 Apr 2024 02:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

अमेरिकी राजनयिक अतुल कश्यप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के साथ मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls US Diplomat Atul Kashyap says national election is Maha Kumbh Mela of Democracy
अतुल कश्यप - फोटो : ANI

विस्तार

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल कश्यप ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत के लोगों को बधाई देते हुए देश के राष्ट्रीय चुनाव को लोकतंत्र का महाकुंभ मेला बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ एक पोस्ट भी लिखा। 
विज्ञापन


अतुल कश्यप ने अपने पोस्ट में कहा, "भारत के महान लोगों को हार्दिक बधाई। पहले चरण के मतदान के साथ मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। 940 मिलियन मतदाताओं और 1.2 मिलियन मतदान केंद्र के साथ भारत का राष्ट्रीय चुनाव लोकतंत्र का महाकुंभ है।" 
विज्ञापन


दूसरा सबसे बड़ा मतदान अभ्यास 
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत आज से हो चुकी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान हुआ। 19 अप्रैल से लेकर एक जून तक होने वाला यह लोकसभा चुनाव देश के पहले आम चुनाव के बाद दूसरा सबसे लंबा मतदान अभ्यास है। देश का पहला मतदान सितंबर 1951 से लेकर फरवरी 1952 यानी की पांच महीनों के लिए आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में ही आयोजित किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार जीत हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने 400 से भी ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। देशभर में पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी का नाम शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण 24 अप्रैल को होगा और बाकी के चरण 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। चुनाव के नतीजे चार जीन को जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed