{"_id":"60561b628ebc3ed515350f1b","slug":"lloyd-austin-said-us-never-considered-india-china-were-on-threshold-of-war-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख गतिरोध : अमेरिका नहीं मानता- तनाव के दौरान युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे भारत और चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लद्दाख गतिरोध : अमेरिका नहीं मानता- तनाव के दौरान युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे भारत और चीन
Sat, 20 Mar 2021 09:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पीएम मोदी
- फोटो : ANI
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि वाशिंगटन को कभी यह नहीं लगा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर गतिरोध के दौरान भारत और चीन युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे। बता दें कि दोनों देशों के बीच हाल ही में लद्दाख में तनाव चरम पर पहुंच गया था और सेनाएं तैनात कर दी गई थीं।
विज्ञापन
भारत यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जो बाइडन प्रशासन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए समान विचारों वाले भारत जैसे देशों के साथ काम करना चाहेगा।जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ने कभी सोचा कि भारत-चीन के बीच युद्ध अवश्यंभावी है? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके देश ने कभी ऐसा नहीं सोचा। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया व जापान के साथ काम करता रहेगा। बता दें, दक्षिण चीन सागर, पूर्वी चीन सागर, ताइवान व भारत को लेकर चीन आक्रामक रवैया अपनाता रहता है। इसे देखते हुए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान व भारत ने क्वाड संगठन बनाया है। यह चीन पर नकेल कसने के लिए बना है।
विज्ञापन
एस-400 को लेकर भारत पर पाबंदी लगाएगा अमेरिका?
ऑस्टिन से जब यह पूछा गया कि क्या रूस से मिसाइल सुरक्षा प्रणाली एस-400 खरीदने पर अमेरिका भारत पर पाबंदी लगाएगा? अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि यह मामला अभी विचाराधीन नहीं है। ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका इसमें भारत के रक्षा हितों को समझता है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राजनाथ से की विस्तृत वार्ता
इससे पहले ऑस्टिन ने कहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और भारत-अमेरिकी रक्षा संबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया। अमेरिकी रक्षा मंत्री तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को विस्तृत वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय रणनीतिक सबंधों को और विस्तार देने, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलती स्थिति और आतंकवाद की चुनौती जैसे विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। वार्ता से पहले उन्हें विज्ञान भवन परिसर में सलामी गारद दिया गया। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।