{"_id":"69b5f9673bdc314c38097e45","slug":"lebanon-open-to-peace-talks-with-israel-but-demands-ceasefire-first-hezbollah-israeli-forces-clashes-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict: इस्राइल के साथ जंग रोकने को तैयार हुआ लेबनान, शांति वार्ता के लिए रख दी ये शर्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Conflict: इस्राइल के साथ जंग रोकने को तैयार हुआ लेबनान, शांति वार्ता के लिए रख दी ये शर्त
Sun, 15 Mar 2026 05:42 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:42 AM IST
सार
इस्राइली बलों ने लेबनानी सीमा के पास स्थित ऐता अल-शाब शहर की ओर बढ़ने की कोशिश की है। यहां झड़पों के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। हिजबुल्ला के लड़ाकों ने आगे बढ़ती इस्राइली टुकड़ियों पर मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई की। प्रेस टीवी के मुताबिक हिजबुल्ला ने अल-खज्जान हिल क्षेत्र में मौजूद इस्राइली सैनिकों के जमावड़े को निशाना बनाते हुए रॉकेट दागे।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेबनान ने संकेत दिया है कि वह इस्राइल के साथ सीधे शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए पहले युद्धविराम लागू होना जरूरी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब इस्राइल लेबनान में 2006 के युद्ध के बाद सबसे बड़े जमीनी अभियान की चेतावनी दे रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने करीबी सलाहकार रॉन डर्मर को लेबनान से जुड़े कूटनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं अमेरिकी पक्ष से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के वार्ता में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बातचीत आने वाले दिनों में शुरू हो सकती है और इसके लिए पेरिस या साइप्रस संभावित स्थान हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: West Asia Crisis LIVE: तेल अवीव के पास गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा, कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला
विज्ञापन
फ्रांस का शांति प्रस्ताव भी चर्चा में
इस बीच फ्रांस की ओर से एक शांति प्रस्ताव की चर्चा भी सामने आई है, जिसमें युद्ध खत्म करने के लिए हिजबुल्ला के निरस्त्रीकरण और लेबनान द्वारा इस्राइल को मान्यता देने की शर्तों का उल्लेख किया गया था। हालांकि फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने ऐसे किसी प्रस्ताव से इनकार किया है।
लेबनान के संसदीय अध्यक्ष और अमल मूवमेंट के नेता नबीह बेरी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी वार्ता से पहले युद्धविराम लागू होना आवश्यक है। उधर पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव भी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अमेरिकी बल ईरानी सैन्य क्षमताओं के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं।
दक्षिणी लेबनान में इस्राइल के हमले जारी
इसी दौरान प्रेस टीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक इराकी प्रतिरोधी समूह ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का वीडियो जारी किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इराक में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले के बाद आग लग गई। ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने भी दावा किया है कि उन्होंने चार और ड्रोन मार गिराए हैं, जिसके बाद अब तक गिराए गए ड्रोन की संख्या 118 हो गई है।
ये भी पढ़ें: Israel: इस्राइल ने हिजबुल्ला को ईरानी प्रॉक्सी करार देते हुए कहा- सभी विकल्प खुले, सीमा पर टकराव की चेतावनी
दक्षिणी लेबनान में भी झड़पें जारी हैं। अल जजीरा के अनुसार, इस्राइली हवाई हमलों और तोपखाने की गोलाबारी ने कई कस्बों को निशाना बनाया। मेफदून और उसके आसपास के इलाकों के अलावा जवतर, यहमर और अर्नौन जैसे शहरों में भी भारी गोलाबारी की खबर है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन