फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes missile on Syrias capital and southern suburbs

इस्राइल ने सीरिया की राजधानी और दक्षिणी उपनगरों पर किया मिसाइल से हमला

Fri, 09 Apr 2021 01:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 09 Apr 2021 01:11 AM IST
सार

  • कुछ मिसाइलों को पड़ोसी लेबनान से गुजर रहे इस्राइली युद्धक विमानों से दागा गया
  • सीरिया की सरकारी मीडिया ने तत्काल किसी के हताहत होने की नहीं दी कोई जानकारी

विज्ञापन
Israel strikes missile on Syrias capital and southern suburbs
इस्राइल विमान - फोटो : Social media

विस्तार

इस्राइल ने गुरुवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास और दक्षिणी उपनगरों में मिसाइल से हमला किया। हालांकि सीरिया की सरकारी मीडिया ने तत्काल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को उनके निर्धारित लक्ष्य भेदने से पहले ही गिरा दिया। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार कुछ मिसाइलों को पड़ोसी लेबनान से गुजर रहे इस्राइली युद्धक विमानों से दागा गया। ब्रिटेन की ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इस्राइल ने दमिश्क के पास सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में उसने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला के ‘अल-मनार टीवी’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा की एक मिसाइल लेबनान-सीरिया सीमा पर गिरी, जिसकी गूंज दक्षिणी लेबनान तक सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed