{"_id":"606f5c778ebc3ec89761fb35","slug":"lebanon-israel-missile-attack-syrian-capital-damascus-and-southern-suburbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल ने सीरिया की राजधानी और दक्षिणी उपनगरों पर किया मिसाइल से हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल ने सीरिया की राजधानी और दक्षिणी उपनगरों पर किया मिसाइल से हमला
Fri, 09 Apr 2021 01:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:11 AM IST
सार
- कुछ मिसाइलों को पड़ोसी लेबनान से गुजर रहे इस्राइली युद्धक विमानों से दागा गया
- सीरिया की सरकारी मीडिया ने तत्काल किसी के हताहत होने की नहीं दी कोई जानकारी
विज्ञापन
इस्राइल विमान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने गुरुवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास और दक्षिणी उपनगरों में मिसाइल से हमला किया। हालांकि सीरिया की सरकारी मीडिया ने तत्काल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को उनके निर्धारित लक्ष्य भेदने से पहले ही गिरा दिया।
विज्ञापन
खबर के अनुसार कुछ मिसाइलों को पड़ोसी लेबनान से गुजर रहे इस्राइली युद्धक विमानों से दागा गया। ब्रिटेन की ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इस्राइल ने दमिश्क के पास सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में उसने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला के ‘अल-मनार टीवी’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा की एक मिसाइल लेबनान-सीरिया सीमा पर गिरी, जिसकी गूंज दक्षिणी लेबनान तक सुनाई दी।
विज्ञापन