{"_id":"673bf7e794b8f56f870441c8","slug":"lebanon-hezbollah-agree-to-us-ceasefire-proposal-with-israel-news-in-hindi-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ceasefire: इस्राइल से जंग रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव पर लेबनान-हिजबुल्ला सहमत, अब गेंद नेतन्याहू के पाले में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ceasefire: इस्राइल से जंग रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव पर लेबनान-हिजबुल्ला सहमत, अब गेंद नेतन्याहू के पाले में
Tue, 19 Nov 2024 07:59 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:59 AM IST
सार
इस्राइल लंबे समय से दावा कर रहा है कि सीमा पर यूएन के प्रस्ताव 1701 को कभी ठीक से लागू नहीं किया गया था। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र परिषद के प्रस्ताव 1701 ने 2006 में हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच पिछले युद्ध को समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। इस संघर्ष में अब हिजबुल्ला भी शामिल हो चुका है। इस्राइल के साथ इस संघर्ष को रोकने के लिए अब लेबनान और हिजबुल्ला अमेरिका के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। लेबनान के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, इसे लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई। ईरान द्वारा समर्थित हिजबुल्ला ने युद्धविराम पर बातचीत के लिए अपने लंबे समय के सहयोगी नबीह बेरी का समर्थन किया।
अमेरिका के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया
संसद अध्यक्ष नबीह बेरी के सहयोगी अली हसन खलील ने अमेरिका के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "लेबनान ने सकारात्मक माहौल में पेपर पर अपनी टिप्पणी की। हमारे द्वारा प्रस्तुत सभी टिप्पणियां (यूएन) प्रस्ताव 1701 के सभी प्रावधानों के साथ सटीक पालन पुष्टि करती है।" खलील ने कहा, "इस पहल की सफलता अब इस्राइल पर निर्भर करती है। अगर इस्राइल इसका समाधार नहीं चाहता है तो यह सैकड़ों समस्याएं खड़ी कर सकता है।"
संयुक्त राष्ट्र परिषद के प्रस्ताव 1701 को नहीं किया गया ठीक से लागू
इस्राइल लंबे समय से दावा कर रहा है कि सीमा पर यूएन के प्रस्ताव 1701 को कभी ठीक से लागू नहीं किया गया था। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र परिषद के प्रस्ताव 1701 ने 2006 में हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच पिछले युद्ध को समाप्त कर दिया था। इस प्रस्ताव के अनुसार, हिजबुल्ला को लेबनानी-इस्राइल सीमा और लितानी नदीं के बीच के क्षेत्र में कोई सशस्त्र उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। यह सीमा से लगभग 30 किमी उत्तर में बहती है।
विज्ञापन
लेबनान ने इस्राइल पर अपने हवाई क्षेत्र में युद्धक विमान उड़ाने और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। खलील के मुताबिक इस्राइल बेरूत और हिजबुल्ला के कब्जे वाले दूसरे क्षेत्रों पर हमले कर रहा था। हालात ऐसे हैं जिसमें इस्राइल बहुत अधिक दबाव बनाकर किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहता है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन