फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lashkar-e-Taiba Commander Terrorist Bilal Arif Sarafi Killed by Family In Pakistan

Pakistan: लश्कर-ए-ताइबा सरगना बिलाल आरिफ सराफी को परिवार वालों ने उतरा मौत के घाट, पाकिस्तान में मची सनसनी

Mon, 23 Mar 2026 03:32 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Shivam Garg Updated Mon, 23 Mar 2026 03:32 AM IST
सार

पाकिस्तान में लश्कर-ए-ताइबा का सरगना बिलाल आरिफ सराफी अपने ही परिवार द्वारा मारा गया। खुफिया सूत्रों का कहना है कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। 

विज्ञापन
Lashkar-e-Taiba Commander Terrorist Bilal Arif Sarafi Killed by Family In Pakistan
लश्कर आतंकी को परिजनों ने ही मार डाला - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी भर्ती में सक्रिय रहे लश्कर-ए-ताइबा के सरगना बिलाल आरिफ सराफी की उसके ही परिवार के लोगों ने हत्या कर दी। ईद की नमाज के बाद शनिवार को बिलाल पर चाकू से हमला किया गया और फिर उसे गोली मार दी गई। बिलाल पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुए लश्कर के मुरीदके स्थित मुख्यालय के पास हमला हुआ।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में बिलाल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि बिलाल को उसके परिवार के लोगों ने ही मौत के घाट उतारा है। हालांकि, फिलहाल हत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बिलाल लश्कर के मुरीदके स्थित मुख्यालय में प्रशिक्षण के लिए आतंकियों की भर्ती करता था। उसका काम युवाओं की पहचान कर उन्हें आतंकी संगठन के लिए तैयार करना था। इस दौरान वह लोगों का ब्रेनवॉश भी करता था। हालांकि, वह भारत में किसी मामले में वांटेड लिस्ट में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान दुनिया का सबसे अधिक आतंक प्रभावित देश
पाकिस्तान, जिसने दशकों तक आतंकवाद नेटवर्क को अपनी विदेश नीति के हथियार के रूप में विकसित किया, अब खुद इसके शिकार बन गया है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2026 के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का सबसे अधिक आतंक प्रभावित देश बन गया। 2025 में देश में 1,139 लोग मारे गए, 1,045 हमले हुए, 1,595 लोग घायल हुए और 655 लोग बंधक बनाए गए।


दक्षिण एशिया में केवल पाकिस्तान ही ऐसा देश है जहां 2025 में स्थिति बिगड़ी। पाकिस्तान में सबसे अधिक आतंकवादी घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में हुईं। यहां 74% हमले और 67% मौतें दर्ज की गईं। सबसे सक्रिय आतंकवादी समूह तेहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान रहा, जिसने 595 हमले किए और 637 लोगों की मौतों के लिए जिम्मेदार था।

अन्य वीडियो:-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed