फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Laos: Anti China sentiments flared up over the construction of a 100 meter high Buddha statue

लाओस : 100 मीटर ऊंची बुद्ध की प्रतिमा के निर्माण पर भड़क रहीं चीन विरोधी भावनाएं

Wed, 17 Nov 2021 05:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वियनतियाने
एजेंसी, वियनतियाने Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Nov 2021 05:19 AM IST
सार

राजधानी वियनतियाने में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) मेकांग नदी के तट पर बन रही इस प्रतिमा का निर्माण शंघाई स्थित कंपनी वांग फेंग शंघाई रियल एस्टेट कंपनी कर रही है। द हांगकांग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने चीनी कंपनी पर लाओस में बौद्ध धर्म की थेरवाद रूढ़ि के विपरीत महायान फैशन परंपरा में इसे डिजाइन करके ‘लाओटियन बौद्ध’ भावनाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Laos: Anti China sentiments flared up over the construction of a 100 meter high Buddha statue
भगवान बुद्ध की प्रतिमा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

दक्षिणी एशियाई देश लाओस में करीब 5 अरब डॉलर की लागत से बन रही भगवान बुद्ध की 100 मीटर ऊंची मूर्ति को लेकर चीन विरोधी गुस्सा पैदा हो रहा है। राजधानी वियनतियाने में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) मेकांग नदी के तट पर बन रही इस प्रतिमा का निर्माण शंघाई स्थित कंपनी वांग फेंग शंघाई रियल एस्टेट कंपनी कर रही है। इसे यहीं स्थापित किया जाना है।

विज्ञापन


महायान परंपरा में बन रही 100 मीटर ऊंची मूर्ति पर भड़क रहीं चीन विरोधी भावनाएं
द हांगकांग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने चीनी कंपनी पर लाओस में बौद्ध धर्म की थेरवाद रूढ़ि के विपरीत महायान फैशन परंपरा में इसे डिजाइन करके ‘लाओटियन बौद्ध’ भावनाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बता दें कि बौद्ध धर्म में महायान और थेरवाद परंपराओं में कई छोटे अंतर है जबकि दोनों एक ही मूल से निकलते हैं।
विज्ञापन


जबकि इस क्षेत्र में थेरवाद को मानने वाले लोग रहते हैं। यह मूर्ति कम वृद्धि वाले भवन क्षेत्र में सबसे ऊंची संरचना होगी। स्थानीय लोग चीनियों पर लाओटियन बौद्ध धर्म पर को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि मंदिरों में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों के निर्माण के लिए लाओ शैली की आवश्यकता होती है, जिसे लैन जांग शैली के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed