{"_id":"5d6506a28ebc3e93dc47d8a2","slug":"lahore-high-court-issued-notices-to-counter-terrorism-department-on-quash-cases-against-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ मामलों को खत्म करने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ मामलों को खत्म करने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर
Tue, 27 Aug 2019 04:02 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 27 Aug 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पाकिस्तान में लाहौर उच्च न्यायालय ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और अन्य के खिलाफ मामलों को खत्म करने की मांग वाली याचिका पर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को नोटिस जारी किया है। अदालत ने अपने नोटिस में दो सप्ताह के भीतर पक्षों से इस मामले पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Pakistan: Lahore High Court has issued notices to Counter Terrorism Department over a petition seeking to quash cases against Hafiz Saeed (in file pic) & others. The court in its notices sought reply over the matter from the parties within two weeks. pic.twitter.com/3SyGCS0vY7
— ANI (@ANI) August 27, 2019विज्ञापन
बता दें कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को हाल ही में लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया था। सईद को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया था कि सईद आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से गुजरांवाला आया था तभी उसे गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे अज्ञात स्थान ले जाया गया, बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।