फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Laden again in discussion: Imran told Osama a year ago 'martyr', now Information Minister Chaudhary gave this clarification

चर्चा में लादेन: इमरान ने एक साल पहले ओसामा को बताया था 'शहीद', अब सूचना मंत्री ने दी यह सफाई

Sun, 27 Jun 2021 11:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 27 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

पाक पीएम इमरान खान ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी रहे ओसामा बिन लादेन को एक साल पहले शहीद बता दिया था। अब सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने इसे जुबान फिसलना बताया है। 
 

विज्ञापन
Laden again in discussion: Imran told Osama a year ago 'martyr', now Information Minister Chaudhary gave this clarification
इमरान खान - फोटो : self

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अल-कायदा के मारे गए आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' बताने के एक वर्ष बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने रविवार को स्पष्ट किया कि यह 'जुबान की फिसलन' थी।

विज्ञापन


खान ने पिछले साल 25 जून को पाक संसद में कहा था कि अमेरिकी सुरक्षा बल पाकिस्तान में घुसे और सरकार को सूचना दिए बगैर बिन लादेन को मार दिया था। इसके बाद हर किसी ने देश को गाली देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खान ने कहा था, 'मेरा मानना है कि ऐसा कोई देश नहीं है, जिसने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध का समर्थन किया और उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान में अमेरिका की विफलता के लिए खुलेआम पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा दिया गया।' उन्होंने सांसदों से कहा, 'पूरी दुनिया में पाकिस्तानियों के लिए शर्मिंदगी की बात थी कि अमेरिकी आए और ओसामा बिन लादेन को ऐबटाबाद में मार दिया... उन्हें शहीद कर दिया। इसके बाद पूरी दुनिया ने हमें गाली देना शुरू कर दिया। हमारे सहयोगी हमारे देश के अंदर आए और हमें सूचना दिए बगैर किसी को मार दिया और आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी युद्ध में 70 हजार पाकिस्तानी मारे गए।' उनके इस बयान की विपक्ष एवं मीडिया ने आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिरगा में फवाद चौधरी ने यह सफाई दी
'जियो न्यूज' के कार्यक्रम 'जिरगा' में रविवार को सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने खान की विवादास्पद टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, 'यह जुबान की फिसलन थी। उन्होंने इसे स्पष्ट किया था।'  सूचना मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रवक्ता ने बयान के बाद एक स्पष्टीकरण जारी किया था।


कुरैशी ने आतंकी मानने से इनकार किया था
विवाद पिछले हफ्ते फिर सामने आया, जब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान के 'टोलो न्यूज' को दिए साक्षात्कार में ओसामा बिन लादेन को आतंकवादी कहने से इनकार कर दिया। 'द डॉन' अखबार ने लिखा, 'कुरैशी इस अवसर का उपयोग कर स्पष्ट कर सकते थे कि पाकिस्तान अल-कायदा के मारे जा चुके सरगना को आतंकवादी मानता है। बहरहाल, उनके बयान से दुनिया में गलत संदेश गया।'

बता दें, दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी बिन लादेन को अमेरिका के नेवी सील ने एक गोपनीय सैन्य अभियान में मई 2011 में ऐबटाबाद में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed