{"_id":"681f325b33f83fe48e0e6ff1","slug":"kraine-and-its-allies-ready-for-full-unconditional-30-day-ceasefire-ongoing-war-with-russia-likely-to-stop-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War: यूक्रेन 30 दिवसीय युद्ध विराम के लिए तैयार, रूस के साथ चल रही जंग थमने के आसार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Russia War: यूक्रेन 30 दिवसीय युद्ध विराम के लिए तैयार, रूस के साथ चल रही जंग थमने के आसार
Sat, 10 May 2025 04:33 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 10 May 2025 04:33 PM IST
सार
रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान युद्ध विराम पर चर्चा की थी। अब युद्ध विराम पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने के आसार हैं। यूक्रेन और उसके सहयोगी 30 दिवसीय पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि यह युद्ध विराम सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी सोमवार से कम से कम 30 दिनों के लिए रूस के साथ पूर्ण, बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता यूक्रेन पहुंचे थे। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध रोकने की कोशिशों पर चर्चा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पहली बार एक साथ यूक्रेन पहुंचेगे इन चार देशों के नेता, संघर्ष विराम के लिए रूस पर बनाएंगे दबाव
जेलेंस्की से मुलाकात से पहले नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिन के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में बातचीत हो सके। उन्होंने आगे कहा, हम युद्धविराम लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की तैयारी के लिए बातचीत का समर्थन करने को तैयार हैं।
नेताओं ने कहा था कि खूनखराबा अब बंद होना चाहिए, रूस को अपनी अवैध घुसपैठ रोकनी चाहिए और यूक्रेन को एक सुरक्षित, संप्रभु राष्ट्र के रूप में समृद्ध होने का हक मिलना चाहिए। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर दबाव और बढ़ाया जाएगा और यूक्रेन को हर संभव सहायता जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: रेड स्क्वायर परेड से पहले यूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, 100 से अधिक उड़ानें रद्द
रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका ने तत्काल, सीमित 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार शर्तों पर जोर दिया।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन