फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   know why the corona vaccine is applied in the hand

कोरोना वैक्सीन: जानिए हाथ में क्यों लगाया जा रहा है टीका

Wed, 26 May 2021 07:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 26 May 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
know why the corona vaccine is applied in the hand
Corona vaccination - फोटो : PTI

कोरोना टीके की दोनों डोज हाथ में क्यों लग रहे हैं। आखिर हाथ में ऐसा क्या होता है जिसके कारण टीका वहीं लगाया जाता है। अमेरिका के परड्यू यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की एसोसिएट प्रोफेसर का कहना है कि कंधे के पास आपकी मांसपेशी मजबूत होती हैं और उसके आसपास इम्यून सेल्स होती है जो टीका लगाने के लिए शरीर का सबसे उपयुक्त स्थान होता है और वायरस से अधिक मिलता है। वह शरीर को सक्रिय कर देता है जिससे शरीर में वायरस के खिलाफ शुरू होती है। 

विज्ञापन


लिंफनोड्स की हम भूमिका
मांसपेशी में मौजूद इम्यून सेल्स वैक्सीन में मौजूद एंटीजन को लिंफनोड्स तक लेकर जाता है। मांसपेशी में टीका लगने के बाद वह दूसरी उन कोशिकाओं को अलर्ट करता है और उन्हें कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। लिंफनोड्स इम्यून सिस्टम का अहम भाग है जहां बड़ी मात्रा में कोशिकाएं होती हैं। यह वैक्सीन में मौजूद एंटीजन को पहचान कर शरीर के इन प्रक्रिया को एंटीबॉडीज बनाने के लिए सक्रिय कर देती है।
विज्ञापन


जब टीका सही जगह नहीं लगे तो 
विशेषज्ञों का कहना है कि टीका अगर सही मांसपेशी में नहीं लगेगा तो वहां सूजन आने की संभावना बढ़ जाती है। अगर कोई टीका फैट कोशिका में लगे तो बेचैनी, सूजन का खतरा अधिक होता है। क्योंकि फैट टिशू में रक्त का संचार ठीक नहीं होता है। इस कारण संभव है कि शरीर में पूरी और पर्याप्त मात्रा में टीका न जा पाए। यह भी हो सकता है कि टीका उतना सरदार न हो जितना असरदार वो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां लगेगा टीका, इस आधार पर चुनाव
वैक्सीन कहां लगना है इसका चुनाव मांसपेशी के आकार पर निर्भर करता है। वयस्क और 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों को टीका हाथ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशी में लगता है। छोटे बच्चों को टीका जांघ के बीच में लगाया जाता है, क्योंकि छोटे बच्चों के हाथ की मांसपेशी कमजोर और छोटी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed