फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Know about the man who pose photo at G-20 summit with first ladies

जी-20 में दुनिया की प्रथम महिलाओं के साथ इस शख्स ने खिंचवाया फोटो, जानिए कौन हैं ये

Sat, 29 Jun 2019 10:26 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 29 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Know about the man who pose photo at G-20 summit with first ladies
प्रथम महिलाओं के साथ फिलिप मे - फोटो : social media

जापान के ओसाका में आयोजित जी-20 सम्मेलन में अधिकृत वार्ता से इतर विश्व नेताओं की पत्नियों ने भी मुलाकात की। इस सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और यूरोपियन यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के पति फिलिप मे भी प्रथम महिलाओं के साथ वक्त बिताते नजर आए।  

विज्ञापन


प्रथम महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाने के बाद फिलिप मे काफी चर्चा में रहे। सभी प्रथम महिलाओं ने शुक्रवार को क्योटो स्थित तोफुकु-जी मंदिर में फोटो खिंचवाए। इस तस्वीर में इनके साथ फिलिप मे भी नजर आ रहे हैं। फिलिप और बाकी सभी लोग इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रंप की पत्नी मेलानिया नहीं आईं नजर 

इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप यहां नजर नहीं आईं। उनकी गैर-मौजूदगी काफी चर्चा में रही। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति एम. मैक्री की पत्नी जुलियाना (44) पीले रंग की ड्रेस में दिखीं जबकि मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट (66) ब्लू ड्रेस में नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी एकी (57) पर्पल ड्रेस में दिखीं और इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुसीलो बमबेंग युधोयोनो की पत्नी एनी (66) भी तस्वीर में नजर आईं। 
 

टेरीजा में का आखिरी सम्मेलन

इस सम्मेलन में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे आखिरी बार नजर आ रही हैं। अगली बार उनके स्थान पर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। सम्मेलन में मे ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

दुनिया की जीडीपी का 85 फीसदी हिस्सा   

जी-20 दुनिया की तेजी से बदल रही अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। जिसकी जीडीपी दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी का हिस्सा है। इन्हीं देशों के पास दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या का हिस्सा है।

कौन से देश हैं शामिल?

जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, तुर्की, साउथ कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed