फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Know about Kamala Harris sister Maya Harris

जानिए कमला हैरिस की बहन माया के बारे में, रह चुकी हैं हिलेरी क्लिंटन की रणनीतिकार

Wed, 03 Feb 2021 07:42 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Know about Kamala Harris sister Maya Harris
माया हैरिस - फोटो : Social media

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे मे पूरी दुनिया जानती है लेकिन क्या आप उनकी बहन माया हैरिस के बारे में जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर माया कौन हैं और वह क्या करती हैं।

विज्ञापन


दरअसल कमला हैरिस की बहन माया अमेरिका में एक नामी वकील, सार्वजनिक नीतिकार और प्रसिद्ध लेखक के रूप में जानी जाती हैं। माया कमला हैरिस की सबसे छोटी बहन हैं। 53 वर्षीय माया एमएसएनबीसी के लिए एक राजनीतिक एवं कानूनी विश्लेषक रह चुकी हैं और  2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बहन कमला हैरिस के चुनावी कैंपेन की पूरी जिम्मेदारी इनके ऊपर थी। उन्होंने बाइडन और कमला हैरिस को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत की थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने 2016 के चुनाव में भी हिलेरी क्लिंटन की रणनीतिकार रह चुकी हैं। हालांकि क्लिंटन को इस चुनाव में सफलता नहीं मिली थी।

न्याय, कानून और नागरिक अधिकारों से जुड़ी कई संस्थाओं के साथ माया जुड़ी हुई हैं और नागरिक अधिकारों की रक्षा को लेकर कई तरह के विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेती हैं। अश्वेतों के अधिकारों के लिए सरकारी नीतियों पर लेख लिखने वाली माया ने लॉ स्कूल की अपनी साथी मिशेल की उस किताब के लिए भी काफी मदद की थी, जो आधुनिक सिविल अधिकारों से जुड़े आंदोलन पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed