{"_id":"5dfb0f7d8ebc3e87af441a4b","slug":"knife-attack-in-us-shopping-center-and-gym-one-killed-three-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के शॉपिंग सेंटर और जिम में चाकूबाजी, एक की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के शॉपिंग सेंटर और जिम में चाकूबाजी, एक की मौत, तीन अन्य घायल
Thu, 19 Dec 2019 11:19 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
चाकूबाजी
- फोटो : Social Media
अमेरिका के बेवर्टन के उपनगरीय शहर पोर्टलैंड में एक शॉपिंग सेंटर में और जिम में एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने कार चुराकर भागने की कोशिश भी की। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बेवर्टन शहर की पुलिस ने बताया कि वेल्स फार्गो बैंक में दो लोगों को और उसके निकट स्थित एक जिम में एक व्यक्ति को हमलावर ने चाकू मार दिया।
पुलिस ने बताया कि चाकू मारने के बाद हमलावार ने एक व्यक्ति की कार चुरा ली और उपनगरीय क्षेत्र टिगार्ड पहुंच गया। यहां उसने एक अन्य महिला की कार चुरा ली और उसे चाकू मार दिया। बाद में वह कार से निकला और अधिकारियों से भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम में बैंक में चाकू लगने से एक महिला की मौत हो गई और दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी है। इसके अलावा हमलावर ने जिन दो लोगों की कार चुराई, वह भी गंभीर रूप से जख्मी हैं।
विज्ञापन