{"_id":"61ba365a3119d05a2a327f4b","slug":"kim-yong-joo-younger-brother-of-north-korea-founder-kim-il-sung-died-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक: उत्तर कोरियाई संस्थापक के छोटे भाई किम योंग-जू का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शोक: उत्तर कोरियाई संस्थापक के छोटे भाई किम योंग-जू का निधन
Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
सार
किम योंग-जू उत्तर कोरियाई संस्थापक के शासन में देश के सबसे शक्तिशाली नेता थे और उन्हें उनके भाई के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
विस्तार
उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल-सुंग के छोटे भाई किम योंग-जू का बुधवार को निधन हो गया। योंग-जू को अपने भतीजे किम जोंग-उन के सत्ता में आने से पहले किसी समय देश का नंबर-2 अधिकारी माना जाता था। किम जोंग ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
किम इल-सुंग की 1994 में मौत के बाद उनके सबसे बड़े भाई किम जोंग-इल ने सत्ता संभाली और 2011 में पिता की मृत्यु के बाद किम जोंग-उन सत्ता में आए। किम योंग-जू उत्तर कोरियाई संस्थापक के शासन में देश के सबसे शक्तिशाली नेता थे और उन्हें उनके भाई के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया।
विज्ञापन